'काबिल' के टीजर में ऋतिक की आंखों ने खींचा सबका ध्यान!
एजेंसी | 05 May 2016 10:59 PM (IST)

'काबिल' की पहली झलक (टीजर) इंटरनेट पर आ गई, जिसमें ऋतिक की आंखें और उनमें जलती मोमबत्ती की छवि दिखाई दे रही है.
1
फिल्म के निर्माता ऋतिक के पिता फिल्मकार राकेश रोशन हैं.
2
इस फिल्म में एक्ट्रेस यामी गौतम एक नेत्रहीन लड़की की भूमिका में नजर आंएगी. फिल्म 26 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी.
3
ऋतिक ने बुधवार रात ट्विटर पर अपनी फिल्म की पहली झलक साझा की. उन्होंने उसके साथ लिखा, मुझे देख रही लाखों आंखों से चौंधिया गया हूं. दिमाग सब कुछ देखता है, काबिल.
4
ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'काबिल' का निर्देशन 'शूट आउट एट वडाला' और 'कांटे' जैसी हिट फिल्मों के निर्देशक संजय गुप्ता ने किया है.
5
आपको बता दें कि इस टीजर में ऋतिक की आंखों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
6
'काबिल' की पहली झलक (टीजर) इंटरनेट पर आ गई, जिसमें ऋतिक की आंखें और उनमें जलती मोमबत्ती की छवि दिखाई दे रही है.