जॉली एलएलबी-2 विवाद: अरशद के विवादित बयान पर अक्षय ने दिया सधा हुआ जवाब

अरशद वारसी आने वाली एक फिल्म जॉली एलएलबी-2 काफी दिनों में सुर्खियों में छाई हुई है. कारण है फिल्म में अरशद वारसी की जगह अक्षय कुमार को लिया जाना. फैंस सवाल कर रहे हैं कि फिल्म के पहले पार्ट में जब अरशद की परफॉर्मेंस इतनी अच्छी रही तब इसके सीक्वल में उनको अक्षय से रीप्लेस क्यों कर दिया गया? हालांकि अक्षय के फैंस इस बात से बेहद खुश हैं और बेसब्री से फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं.

खैर जो भी हो, इस बात से यह तो पता चलता है कि अक्षय को किसी भी मामले को हैंडल करना अच्छे से आता है और वे जानते हैं कि कैसे 'कूल' रह कर किसी बात का ठंडे दिमाग से जवाब दिया जाता है.
अपने बयान में अक्षय ने कहा कि इस कॉमेंट पर वे कुछ नहीं कहना चाहते. जिसको भी बात करनी है प्रोड्यूसर से करे. उन्होनें यह भी कहा कि वे वेलकम में थे लेकिन वेलकम बैक में नहीं. लेकिन उन्हें इस बात का बुरा नहीं लगा. और ना ही वे इस बात से नाखुश हैं कि अब हेरा फेरी भी कोई और कर रहा है.
लोग अरशद के इस बयान पर अक्षय की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे. सबको लग रहा था कि शायद इस बयान से दोनों एकटर्स के बीच कोई अनबन होगी. लेकिन अक्षय ने बिल्कुल 'कूल' रहते हुए इस बात का जवाब दिया.
इस पर हाल ही में अरशद ने अपने बयान में कहा कि वे जॉली एलएलबी2 करना चाहते थे लेकिन प्रोड्यूसर्स को फिल्म में कोई 'बड़ा स्टार' चाहिए था इसलिए उन्होनें अक्षय को फिल्म में ले लिया. उन्होनें कहा कि फिल्म में कोई बड़ा स्टार हो तो फिल्म की मार्केटिंग में परेशानी नहीं होती और अगर वे फिल्म में रहते तो प्रोड्यूसर्स को फिल्म चलाने के लिए अच्छी फिल्म बनानी होती.