सोशल मीडिया पर चल रहे हैं 'बापू सेहत के लिए हानिकारक हैं जैसे मजेदार जोक्स'
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की सीएम अखिलेश यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिए जाने की बात पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर जोक्स बना रहे हैं. कोई लिख रहा है कि बापू सेहत के लिए हानिकारक हैं, तो कोई लिख रहा है कि रामगोपाल को लिया ही इसलिए जाता है ताकि निकाला जा सके. आगे की स्लाइड्स में ऐसे ही मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगें...
सागर ने लिखा है कि ये कपिल शर्मा के शो से बेहतर है.
तनवीर ने लिखा कि अखिलेश और मुलायम को साल के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जाता है.
निखिल ने लिखा है अखिलेश वो कैप्टन हैं जो प्लेइंग इलेवन में ही नहीं रहे.
रवींद्र लिखते हैं कि अखिलेश अभी बोल रहे हैं बापू सेहत के लिए हानिकारक हैं.
शुभांशु लिखते हैं कि अखिलेश को रिजल्ट मिल गया है.
बेफ्रिके नाम के हैंडल से ट्विट करते हुए कहा गया है कि रामगोपाल और पार्थिव को इसलिए ही लिया जाता है ताकि उन्हें निकाला जा सके.
शाफिकोइ लिखते हैं कि इतना 'दंगल' तो आमिर की फिल्म में भी नहीं है.
जीत शर्मा लिखते हैं कि साइकिल पंचर नहीं हुई है, बल्कि उसे पंचर किया गया है.