✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

जैकलिन ने मोजोस्टार के साथ कपड़ों के कारोबार में रखा कदम, देखें तस्वीरें

एबीपी न्यूज, वेब डेस्क   |  26 Jul 2018 09:39 PM (IST)
1

जस्ट एफ की सह-मालिक जैकलिन फर्नाडिस ने इस प्रोडक्ट्स लॉन्चिंग पर कहा, मैं जस्ट एफ को अमेजन फैशन के जरिए पूरे देश में महिलाओं के दरवाजे तक पहुंचाने के लिए बेहद उत्साहित हूं. इन प्रोडक्ट्स की पेशकश के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता क्योंकि मौजूदा समय में हर कोई प्राइम डे के दूसरे एडीशन की संभावना तलाश रहा है.

2

जस्ट एफ महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया एक्टिववियर का ब्रांड है जिसे एडवांस्ड भारतीय महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. तस्वीर: इंस्टाग्राम

3

इन एक्टिववियर में स्पोर्ट्स ब्रा, टॉप्स, शॉर्ट्स और स्कर्ट, टाइट्स, ट्रैक सूट और जैकेट शामिल हैं. ब्रांड का मकसद गुणवत्ता के साथ कोई समझौता किए बगैर महिलाओं के लिए कपड़ों की पहुंच उपलब्ध कराना है और इसके सभी प्रोडक्ट्स की कीमत 1299 रुपये से 3499 रुपये के दायरे में है. तस्वीर: इंस्टाग्राम

4

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने मोजोस्टार एक्टिववियर कंपनी के साथ मिलकर 17 जुलाई को जस्ट एफ कलेक्शन पेश किया है. उनका यह कलेक्शन अमेजन फैशन पर उपलब्ध है. जस्ट एफ कलेक्शन में भारतीय महिलाओं के लिए नए ट्रेंड और स्टाइलिश एक्टिववियर शामिल हैं. जैकलिन द्वारा चुने गए 100 से अधिक स्टाइल की पेशकश अमेजन फैशन पर है. तस्वीर: इंस्टाग्राम

5

वहीं अमेजन फैशन के प्रमुख अरुण सिरदेशमुख ने इस लॉन्च पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, पिछले साल प्राइम डे के दौरान हमारे कुछ खास फैशन ब्रांडों के लिए शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए हम इस साल अधिक आकर्षक लाइन-अप पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

6

मोजोस्टार के मैनेजिंग डायरेक्टर और संस्थापक पार्टनर जिग्गी जॉर्ज ने कहा, भारत में अभी भी प्रोडक्ट्स पेशकश और कम्युनिकेशन के जरिए एक्टिववियर मुख्य रूप से पुरुष खरीदारों की जरूरतें पूरी कर रहे हैं.

7

अमेजन फैशन के साथ भागीदारी पर जैकलिन ने कहा, खासकर शहरी इलाकों की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग को बेहद आरामदायक महसूस कर रही हैं. इस ब्रांड के लिए ई-कॉमर्स मुख्य तौर पर लॉन्च का माध्यम है. इसे देखते हुए अमेजन फैशन के साथ पार्टनरशिप जस्ट एफ प्रोडक्ट्स को अधिक सुविधाजनक और अच्छा बनाएगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • जैकलिन ने मोजोस्टार के साथ कपड़ों के कारोबार में रखा कदम, देखें तस्वीरें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.