रमजान शुरू होते ही साध्वी ने उगला जहर- भारत को मुस्लिम मुक्त करेंगे
साध्वी प्राची यहीं नहीं रुकीं. जब शाहरुख खान असहिष्णुता को लेकर चर्चा में आए तो साध्वी प्राची ने शाहरुख खान के तार हाफिज सईद से जुड़े होने की बात कह कर नया बवाल खड़ा कर दिया.
साध्वी प्राची अपने विवादित बयानों के लिए हमेंशा चर्चा में रहती हैं. इस बार नए विवाद को जन्म देते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि ''भारत को मुस्लिमों से मुक्त बनाने का समय आ गया है. साध्वी प्राची ने दावा किया, कांग्रेस मुक्त भारत का मिशन पूरा हो गया है और अब देश को मुस्लिमों से मुक्त करने का समय आ गया है. ऐसा पहली नहीं हुआ है कि साध्वी प्राची ने कुछ बोला है और बवाल न हुआ हो! अपने बयानों से विवादों में घिरना उनकी राजनीतिक पहचान रही है. आईए जाने साध्वी प्राची के विवादित बयान जिसने सियासी गलियारे में हंगामा मचा दिया.
दादरी कांड में अखलाक की मौत पर साध्वी प्राची ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि ''गोमांस खाने वालों का यही हाल होना चाहिए''
हिदू परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर साध्वी प्राची ने हद ही कर दी. उस वक्त उन्होंने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अंग्रेजों का एजेंट करार दे दिया.