✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दिखेगा इंडिया वालों का जलवा

ABP News Bureau   |  18 Jan 2017 09:55 PM (IST)
1

चुनाव प्रचार के दौरान डॉनल्ड ट्रंप का भारत से प्यार दुनिया देख चुकी है और अब ट्रंप जल्द ही भारतीय गानों के मुरीद भी बन जाएंगे. ये तस्वीरें व्हाइट हाउस के बाहर की हैं. जहां दिन रात शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है.

2

आपको बता दें कि सुरेश मुकुंद ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बताया कि पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ने ही उन्हें ये मौका दिलवाया जो खुद इस डांस परफॉर्मेंस का हिस्सा है.

3

बॉलीवुड गानों की धुन पर डांसर्स की परफॉर्मेंस को यादगार बनाने के लिए मुंबई के नालासोपारा का एक कॉरियोग्राफर न्यूयॉर्क में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. सुरेश मुकंद ने सात मिनट की इंडियन क्लासिकल डांस और बॉलीवुड डांस को मिलाकर स्पेशल परफॉमेंस तैयार की है.

4

यूएस केपिटोल के वेस्‍ट लॉन में होने वाले इस कार्यक्रम में दुनिया की बड़ी हस्तियों के साथ लाखों लोग मौजूद रहेंगे और दुनिया भर में इसका सीधा प्रसारण होगा. इंडिया वाले दुनिया के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हैं.

5

बालीवुड डांस की ये परफॉर्मेंस 19 जनवरी को यूएस के समय के मुताबिक दोपहर 2 बजे होगी. मुकुंद पिछले तीन दिनों से 30 कलाकारों को डांस सिखा रहे हैं.

6

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप दो दिन बाद यानी 19 जनवरी शपथ लेने वाले हैं. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया भर से कई बड़ी हस्तियां हिस्सा लेंगी. खबरों के मुताबिक ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड के गानों पर डांस भी देखने को मिलेगा.

7

पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई इस डांस ट्रूप को लीड करेंगी. मनस्वी ममगई 2010 में मिस इंडिया रह चुकी हैं और रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन की इंडिया एम्बेसडर हैं. डॉनल्ड ट्रम्प भी रिपब्लिकन हैं. मनस्वी बताती हैं कि बॉलीवुड के रंग में रंगे समारोह को देखकर ट्रंप भी हैरान रह जाएंगे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दिखेगा इंडिया वालों का जलवा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.