IPL 9: हरभजन सिंह की धमाकेदार पारी की बदौलत मुंबई ने पुणे के सामने रखा 122 रनों का लक्ष्य!
मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन हरभजन सिंह (नाबाद 45) ने बनाए. उनके अलावा अंबाती रायडू ने भी 22 रनों का योगदान दिया.
हरभजन एक छोर संभाले हुए थे, उन्होंने विनय कुमार (12) के साथ 28 और मिशेल मैक्लेघन (नाबाद 2) के साथ 25 रनों की साझेदारी कर मुंबई को 121 के स्कोर तक पहुंचाया. शुरू से संभल कर खेल रहे हरभजन ने पारी के अंत में तेज खेल खेला और बाउंड्री लगाकर रन बटोरे. उन्होंने अपनी पारी में 30 गेंदों का सामना किया और एक छक्के के अलावा सात चौके भी लगाए. अपनी इस पारी में हरभजन ने 7 चौके और एक छक्के लगाए.
इसके बाद रायडू ने हरभजन के साथ सातवें विकेट के लिए 17 रन की साझेदारी कर टीम को पटरी पर लाने की कोशिश की, लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने रायडू को आउट कर एक बार फिर मुंबई को परेशानी में डाल दिया.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के तहत वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के सामने 122 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 121 रन बनाए.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को दूसरे ओवर में बड़ा झटका लगा. इशांत शर्मा ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (7) को आठ के कुल योग पर आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई. मुंबई ने 51 रनों पर अपने छह विकेट खो दिए थे. लैंडल सिमंस (8) जोस बटलर (0), केरन पोलार्ड (1) जैसे बड़े नाम वापस पवेलियन लौट चुके थे.