टैटू, विवाद और वेस्टर्न स्टार्स का भारतीय कनेक्शन
केटी पेरी: मशहूर अमेरिकी सिंगर, गीतकार, और अभिनेत्री केटी पेरी ने टैटू के रूप में संस्कृत के शब्द 'अनुगच्छतु प्रवाह' लिखवाया है.
किम्बर्ली व्याट: अमेरिकी अमेरिकी सिंगर डांसर और कोरियोग्राफर किम्बर्ली व्याट ने अपनी गर्दन के पीछे संस्कृत के श्लोक 'लोका: समस्ता: सुखिनो भवन्तु' को टैटू के रूप में लिखवाया है.
रसल ब्रांड: अंग्रेजी हास्य अभिनेता, रेडियो होस्ट, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता रसल ब्रांड ने भी टैटू बनलाने के लिए संस्कृत के शब्दों का इस्तेमाल किया है. जिसमें उन्होंने अपने बाएं हांथ की भुजाओं पर 'ॐ नमः शिवाय' का मंत्र लिखवाया है.
रिहाना: पॉप स्टार रिहाना ने अपने कमर के नीचे भागवत गीता के श्लोंक को टैटू की तरह लिखवाया है. हालांकि, इस टैटू को लेकर हिंदु अनुयायियों ने अपना विरोध जाहिर करते हुए इसे गलत बताया था.
हम सभी जानते हैं कि दुनिया भर के लोगों में टैटू बनवाने का बहुत क्रेज है. मगर आपको जान कर हैरानी होगी कि टैटू बनवाने के लिए वेस्टर्न स्टार भारत के ट्रेडिशन की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. जी हां, ये स्टार्स टैटू बनवाने के लिए उन्हीं भाषाओं का चुनाव कर रहे हैं जिनकी पहचान भारत से है. आईए जाने उन सेलिब्रिटीज और उनके टैटूज के बारे में...
डेविड बेकहम: इंगलैंड के स्टार फुटबॉलर रह चुके डेविड बेकहम ने हिंदी में अपनी पत्नी 'विक्टोरिया' के नाम का टैटू बनवाया है. हालांकि इस तस्वीर में विक्टोरिया की स्पेलिंग गलत थी जिसे बाद में ठीक करा लिया गया.
ब्रिटनी स्नो: अमेरिकी एक्टर और सिंगर ब्रिटनी स्नो ने अपने टखने पर हिंदी में 'अभय' लिखा टैटू बनवाया है.
एंजलीना जूली: हॉलिवुड स्टार एंजलीना जूली ने अपने बाएं कंधे के नीचे टैटू के रूप में पाली भाषा में लिखवाया है आपके दुश्मन आप से दूर हो जाएं. आपकी खूबसूरती उस अप्सरा की तरह हो जाए कि आप जहां कहीं भी जाएं लोगों से घिरे रहें. लोग आपका बचाव करें और आपकी सुरक्षा करें. यदि आपको धन की प्राप्ती हो तो वो हमेशा आपका ही बना रहे.