✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

देश 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, देखें देश भर से आ रही तस्वीरें

एबीपी न्यूज़   |  15 Aug 2016 08:02 AM (IST)
1

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. करीब 45,000 जवानों को शहर भर में तैनात किया गया है. अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी. लाल किला और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के अलावा पूरी राजधानी में खासतौर पर बाजारों, मॉल्स और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है.

2

3

लाल किले की तरफ जाने वाले मार्गो -नेताजी सुभाष मार्ग, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग और लिंक रोड को सोमवार सुबह पांच बजे से चार घंटों के लिए सामान्य यातायात के लिए बंद किया गया है.

4

सुरक्षा अधिकारियों को मुख्य बाजारों, हवाईअड्डा, रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, दिल्ली मेट्रो स्टेशन और सामरिक महत्व के स्थलों पर तैनात किया गया है.

5

पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब 3,000 पेड़ों की छंटाई की है.

6

लालकिले में और चारों तरफ करीब 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इस विशाल स्मारक पर उच्च-रिजोल्यूशन क्षमता वाले कैमरे लगाए गए हैं.

7

समारोह स्थल की जमीनी सुरक्षा के साथ हवाई सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है. 70वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सोमवार को लाल किले पर होगा.

8

सैकड़ों अतिविशिष्ट अतिथि सोमवार को लाल किले पर होने वाले इस समारोह में भाग लेंगे. इसमें वरिष्ठ राजनेता, राजनयिक और सैन्यकर्मियों के अलावा हजारों आम नागरिक और बच्चे शामिल होंगे.

9

मुगल स्मारक और इससे लगे पांच किलोमीटर के इलाके में दिल्ली पुलिस के करीब 9,000 सुरक्षाकर्मी, अर्धसैनिक बलों और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की तैनाती की गई है.

10

दिल्ली की सड़कों पर वाहनों और चालकों की जांच के लिए सैकड़ों पुलिस अवरोधक लगाए गए हैं. अधिकारी ने कहा कि लाल किले के सामने और आसपास के रिहायसी इलाकों की अच्छी तरह से जांच की गई है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में पुलिस ने होटलों और अतिथि गृहों की जांच की है.

11

अधिकारियों ने कहा कि जमीन और आसमान में सुरक्षा के लिए 17वीं शताब्दी के लाल किले पर उपकरण लगाए गए हैं, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को तीसरी बार संबोधित करेंगे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • देश 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, देखें देश भर से आ रही तस्वीरें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.