आज से आपकी जेब पर पड़ेगी इन सात चीज़ों की मंहगाई की मार!
ABP News Bureau | 01 Apr 2017 10:55 AM (IST)
1
आज से नया वित्त वर्ष 2017-18 शुरू हो गया. इसी के साथ कई चीज़ें बदल गई हैं. आइए आपको बताते हैं कि आज से कौन सी चीज़ें मंहगी हो गईं.
2
मोबाइल फोन जैसी सबसे ज़्यादा ज़रूरत की चीज़ भी अब बढ़े दामों पर मिलेगी.
3
चांदी के बर्तन और चांदी से बनने वाला सामानों की कीमत में भी इजाफा होगा.
4
स्टील और एल्यूमीनियम से बने सामानों की भी कीमत बढ़ जाएगी.
5
एलईडी बल्ब भी अब पहले से अधिक कीमत पर मिलेंगे.
6
सिगरेट पीने वालों पर भी पड़ेगी महंगाई की मार.
7
तंबाकू से बने पान-मसाले और गुटखे की भी कीमत पहले से अधिक होगी.
8
गाड़ियों, मोटरसाइकिल और कमर्शियल वाहनों के बीमा अब महंगा हो गया है.