✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

तस्वीरों में देखिए मराठा आंदोलन

एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क   |  24 Jul 2018 04:51 PM (IST)
तस्वीरों में देखिए मराठा आंदोलन
1

आज मराठा आंदोलनकारियों ने मुंबई और ठाणे को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में बंद बुलाया है. हिंसक घटनाओं को देखते हुए स्टेट ट्रांसपोर्ट विभाग ने औरंगाबाद से पुणे के बीच बस नहीं चलाने का फैसला किया है. सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र के कई जिलों में मराठों का आंदोलन तेज हो गया है. कल ही एक युवक ने औरंगाबाद में गोदावरी नदी में कूदकर अपनी जान दे दी थी. युवक की खुदकुशी के बाद आरक्षण आंदोलन और भड़क उठा. कई जिलों में लोगों ने प्रदर्शन किया और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. (तस्वीर: पीटीआई)

2

कई संगठनों ने फडणवीस के इस्तीफे की मांग करते हुए कायगांव (औरंगाबाद), कोल्हापुर में इचलकरंजी में सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिए और ठाणे में फडणवीस के पुतले पर टमाटर फेंके. कई मराठा संगठनों ने नौ अगस्त को अगस्त क्रांति मनाते हुए महाराष्ट्र बंद की घोषणा की है.

3

पुलिस के मुताबिक, औरंगाबाद जिले के कायगांव निवासी 27 साल के काकासाहब शिंदे एक पुल से गोदावरी नदी में कूद गया. उसे नदी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया लेकिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कल ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पंढरपुर के मंदिर की अपनी यात्रा मराठा संगठनों की इस धमकी के बाद स्थगित कर दी कि वे कार्यक्रम में बाधा पहुंचायेंगे.

4

इससे पहले सोमवार को परभनी जिले के गंगाखेद तहसील में प्रदर्शनकारियों ने अहमदनगर-औरंगाबाद राजमार्ग जाम कर दिया और पुलिस वाहन और बस समेत कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया.

5

वहीं मराठा क्रांति मोर्चा के एक नेता ने कहा, ''हम खुदकुशी करने वाले युवक को शहीद का दर्जा दिये जाने की मांग करते हैं. परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए. स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करे. हम शव का तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे जब तक की हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती है.''

6

औरंगाबाद के डीएम ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार ने मराठा क्रांति मोर्चा की लगभग सभी मांगों को मान ली है. हमने खुदकुशी करने वाले युवक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया है. युवक के भाई को सरकारी नौकरी दी जाएगी.

7

प्रदर्शनकारियों ने मराठों के लिए तत्काल 16 फीसदी आरक्षण की घोषणा और जान गंवाने वाले युवक शिंदे के परिवार के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • तस्वीरों में देखिए मराठा आंदोलन
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.