IN PICS: जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं इशांत शर्मा!

बीते मंगलवार को इशांत शर्मा बनारस पहुंचे थे और वहां पर वो गंगा आरती में भी शामिल हुए थे.
जहीर खान के संन्यास लेने के बाद इशांत शर्मा टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं. इशांत मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी हैं.
खबर है कि इशांत और प्रतिमा की शादी अगले महीने 9 दिसंबर को होगी.
इशांत की शादी की सभी रस्में वाराणसी में ही हो सकती हैं.
इशांत शर्मा की सगाई इसी साल स्टार बॉस्केट बॉल प्लेयर प्रतिमा के साथ 19 जून को हुई थी.
इशांत भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 72 टेस्ट मैचों में 206 विकेट ले चुके हैं.
इशांत शर्मा भारत और इग्लैंड के बीच 9 नवम्बर से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज में टीम में वापसी कर रहे हैं. चोट के कारण इशांत शर्मा पिछले कुछ समय से टीम का हिस्सा नहीं थे. इशांत शर्मा अगले महीने शादी के बंधन में भी बंधने जा रहे हैं, ऐसे में टीम में वापसी करना उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं. आगे की स्लाइड्स में देखें इशांत और प्रतिमा की कुछ साथ तस्वीरें...!