IN Pics: साल 2018 में दीपिका रणवीर की शादी से पहले ये सितारे ले चुके हैं सात फेरे
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी आठ मई को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हुई. दोनों की यह शादी काफी धूम-धाम से हुई थी जहां बॉलीवुड के सभी स्टार्स शामिल हुए थे. तस्वीर: इंस्टाग्राम
इसी साल एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने गुरुद्वारा में 10 मई को करीबी दोस्तों की मौजूदगी में विवाह रचाया था. तस्वीर: इंस्टाग्राम
दीपिका-रणवीर की शादी की अफवाहों के बीच दोनों ने करीब एक घंटे पहले ही सोशल मीडिया के जरिए शादी का ऐलान कर दिया है. दोनों ने अपने फैंस और करीबीयों से आर्शीवाद देने का भी आग्रह किया. इसके साथ ही शादी की तारीख का भी खुलासा किया. इस बीच आज हम आपको उन बॉलीवुड जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसी साल विवाह के परिणय सूत्र में बंधें. तस्वीर: इंस्टाग्राम
इनके साथ ही बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हिमेश रेश्मिया ने भी बीती 12 मई को गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर के साथ विवाह किया था. दोनों ने यह शादी खास मुहूर्त में की थी. तस्वीर: इंस्टाग्राम
वहीं, इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती ने सात जुलाई को प्राइवेट सेरेमनी में मॉडल मदालसा शर्मा से विवाह रचाया था. तस्वीर: इंस्टाग्राम