बहुत ही जल्द छोटे पर्दे पर दिखेंगे अभिनेता सुनील शेट्टी!
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिटनेस ट्रेनर वृंदा मेहता इस शो में कंटेस्टेंट की फिटनेस एक्सपर्ट होंगी.
आने वाले दिनों में , अभिनेता सुनील शेट्टी Choreographer Bosco Martis’ के द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनेता सूरज पंचोली के साथ काम करते नज़र आएंगे.
एक इंटरव्यू में अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि तीन साल के ब्रेक में उन्होंने खुद को समझा और जाना हैं. फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दिया हैं और इस उम्र में बॉडी को सही शेप में बनाए रखना बहुत ही मुश्किल काम हैं. अगर आपको अपनी बॉडी की बेसिक जानकारी हैं तो आप काफी हद तक अपनी बॉडी को सही शेप में रख पाएंगे.
ये तस्वीरें इनकी टीवी डेब्यू शो India's Asli Champion Hai Dum की हैं.
अभिनेता सुनील शेट्टी India's Asli Champion Hai Dum टीवी शो होस्ट करते नज़र आएंगे. इस शो में कंटेस्टेंट की मानसिक और शारीरिक सहनशीलता को देखा जाएगा.
अभिनेता सुनील शेट्टी फिल्मों के बाद अब छोटे पर्दे पर कदम रखने वाले हैं.
55 साल के अभिनेता सुनील शेट्टी इन तस्वीरों में काफी हॉट और कूल नज़र आ रहे है. तस्वीरों को देखकर लगता ही नहीं हैं कि अभिनेता सुनील की उम्र 55 साल है. उनकी फिटनेस बॉडी आज के युवाओं की फिटनेस को भी मात दे देती हैं. शायद इसलिए आज भी वो युवाओं के आइडल और फेवरेट एक्टरस में से एक हैं.
लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद तीन साल के लिए अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था.
अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि India's Asli Champion Hai Dum शो में आए कंटेस्टेट को बॉडी को सही शेप में रखने और बॉडी का ख्याल कैसे रखें इसकी जानकारी वो शेयर करते हुए दिखेंगे.