पाकिस्तान के इस शहर में स्मार्टफोन से भी सस्ती है AK-47, कीमत जान आप भी रह जाएंगे हैरान!
पाकिस्तान का एक शहर आजकल लोगों का ध्यान बखूबी अपनी तरफ खींच रहा है. पाकिस्तान का दाराअदमखेल इलाका हथियारों के जखीरे और अस्लाह-बारुद के लिए खूब जाना जाता है. दाराअदमखेल पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में स्थित है. इस इलाके में आपको मशीनगन एक स्मार्टफोन की कीमत में मिल जाएगी. आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरा मामला!
इस शहर में बंदूक बनाने के लिए जहाज के कबाड़े और पुराने मैटल का इस्तेमाल किया जाता है. यहां के हथियार बानाने वाले कारीगर बहुत ही कुशल होते हैं और कैसी भी धातु से हथियार बना लेते हैं. (सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक है)
आप इस जगह पर मात्र 8250 हजार रुपए में AK-47 जैसी मशीनगन खरीद सकते हैं.
कुछ मीडिया रिपोर्टस् की मानें तो आपको इस शहर में मात्र 4500 रुपए में MP 5 बंदूक मिल जाएगी.
इस शहर में आपको चोरी के हथियार से लेकर नए हथियरों तक की दूकानें बड़ी ही आसानी से दिख जाएंगी. अस्लाह-बारुद से लैस इस इलाके में पुलिस तक जाने से डरती है.
दाराआदमखेल पेशावर से लगभग 35 किलोमीट की दूरी पर मौजूद एक छोटा सा शहर है. पाकिस्तान का यह शहर हथियारों की कालाबाजारी और अस्लाह- बारुद के लिए बखूबी जाना जाता है.