ब्राजीली फुटबाल टीम को ले जा रहे दुर्घटनाग्रस्त विमान की ताज़ा तस्वीरें
बीते मंगलवार को ब्राजील की एक फर्स्ट डिवीजन फुटबाल टीम समेत 81 लोगों को लेकर मेडलिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रहा एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उसकी ये ताज़ा तस्वीरें सामने आई हैं.
विमान बोलिविया में सांताक्रूज पर रुका. इसमें दक्षिणी ब्राजील की फर्स्ट डिवीजन फुटबाल टीम शेपेकोऐंसे के खिलाड़ी भी सवार थे.
टीम को कल एटलेटिको नेशनल के खिलाफ दो चरण का कोपा सुडामेरिकाना फाइनल का पहला चरण खेलना था.
उन्होंने पत्रकारों को घटनास्थल से दूर रहने के लिये कहा है ताकि एंबुलेंस और राहतदल का काम आसान रहे. पिछले कुछ समय से इस इलाके में भारी बारिश हो रही है.
विमान बोलिविया की चार्टर्ड एयरलाइन लामिया का था. अधिकारियों ने कहा कि राहतकर्मी तुरंत भेज दिये गए हैं लेकिन साफ नजर नहीं आने के कारण वायुसेना के एक हेलिकाप्टर को लौटना पड़ा. बाद में राहत और बचाव काम जारी रहा.
अधिकारियों ने कहा कि ब्रिटिश एयरोस्पेस 146 विमान ने इलेकट्रिक युनिट में खराबी के कारण बीते मंगलवार की रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार आज सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर) आपात स्थिति की घोषणा की थी.
मेडलिन के मेयर फेडरिको गुटिरेज ने ब्लू रेडियो से कहा, ‘‘यह बड़ी त्रासदी है.’’
फुटबाल टीम एक रीज़नल टूर्नामेंट का फाइनल खेलने कोलंबिया जा रही थी. विमानन अधिकारियों ने कहा कि कम से कम छह लोगों के जीवित बचने की रिपोर्ट है.
विमान में 72 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य शामिल थे. स्थानीय रेडियो ने कहा कि इसी विमान से अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम इस महीने की शुरूआत में एक मैच के लिये ब्राजील आई थी. अब तक 25 लोगों की मौत की खबर सामने आई है जबक 5 यात्री घायल हुए हैं.
पिछले सप्ताह ही टीम कोपा सुडामेरिकाना फाइनल्स में पहुंची थी जो युएफा यूरोपा लीग टूर्नामेंट के समकक्ष है.
ब्लू रेडियो ने बताया कि एक पुरूष यात्री को लेकर एंबुलेंस स्थानीय अस्पताल पहुंची. यात्री को आक्सीजन दी जा रही थी और उसका शरीर कंबल से ढका था.
इस टीम ने सत्तर के दशक के बाद पहली बार 2014 में ब्राजील के फर्स्ट क्लास फुटबाल में पदार्पण किया.
टीम के फेसबुक पेज पर डाले गए वीडियो में दिखाया गया कि कल टीम साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रवानगी की तैयारी में है.