✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस: दोस्तों का दावा, 'प्रत्यूषा के निजी जीवन में सबकुछ ठीक नहीं था'!

ABP News Bureau   |  03 Apr 2016 01:35 PM (IST)
1

राखी सावंत से कहा, मैं अभी भी विश्वास नहीं कर सकती की वो जिंदा नहीं है, वह खुशी से जीने वालों में से थी. उसके बड़े-बड़े सपने थे, कुछ दिनों पहले मेरी उससे मुलाकात हुई और वो थोड़ी परेशान-सी थी. वह राहुल की पूर्व प्रेमिका सलोनी को लेकर तनाव में थी. वह अपने और राहुल के संबंधों को लेकर परेशान थी.

2

खबरों की मानें तो टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वायफ्रेंड राहुल राज सिंह का शनिवार देर शाम बयान दर्ज किया गया.

3

उसके माता पिता ने कहा कि प्रत्यूषा और उसके ब्वायफ्रेंड में झगड़ा होता था लेकिन फिर सुलह भी हो जाती थी.

4

उधर, कुछ दोस्तों ने दावा किया कि उसके निजी जीवन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था. हालांकि प्रत्यूषा के परिजनों ने इस बात को खारिज किया है.

5

केवल इतना ही नहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रत्यूषा के माता पिता ने अपने बयान में प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर कोई आरोप नहीं लगाया है.

6

इसके साथ ही प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने बताया कि उन्होंने प्रत्यूषा को एक शो का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अपने निजी जीवन की समस्याओं के कारण वह इस प्रस्ताव को स्वीकार करने की इच्छुक नहीं थी.

7

आपको बता दें कि पुलिस ने प्रत्यूषा के घर में छानबीन की और उसके दो मोबाइल फोन बरामद किये.

8

नीरज गुप्ता ने कहा, ‘‘मेरा मुवक्किल निर्दोष है. पुलिस को मामले की जांच करने दीजिए और खुदकुशी का कारण पता करने दीजिए. देखते हैं कि उसके खिलाफ कोई सबूत आता है या नहीं.’’

9

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को अब तक किसी गड़बड़ी का संकेत नहीं मिला है. तो वहीं राहुल राज सिंह के वकील नीरज गुप्ता ने कहा कि उनके मुवक्किल का इस खुदकुशी से कोई लेना देना नहीं है.

10

अंतिम संस्कार में काम्या पंजाबी, स्मिता बंसल, रोहित वर्मा, राखी सावंत, एजाज खान, रतन राजपूत, सारा खान, पूजा बोस, शिल्पा सकलानी, अपूर्व अग्निहोत्री, जया भानुशाली, माही विज एवं अन्य टेलीविजन हस्तियों ने भाग लिया.

11

खबरों की मानें तो टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के साथ संबंध थे जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

12

राहुल राज सिंह के वकील ने कहा, ‘‘कोई फाइनेंशियल प्रॉब्लम नहीं था और वे बहुत खुश थे और दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं था.’’

13

तो वहीं प्रत्यूषा के कुछ दोस्तों ने कहा कि टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की निजी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं था.

14

मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभा चुकी जमशेदपुर की टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी द्वारा कथित तौर पर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को जांच शुरू की और उसके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से पूछताछ की गयी.

15

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि डाक्टरों की शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल मौत का कारण दम घुटना लग रहा है. उसके विसरा को रसायनिक विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और इसकी रिपोर्ट से ही मौत का सटीक कारण पता चलेगा. इस बीच, प्रत्यूषा को विभिन्न टेलीविजन हस्तियों, मित्रों एवं परिजनों ने अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी. उसका अंतिम संस्कार शाम करीब छह बजे ओशीवाड़ा शव दाहगृह में किया गया.

16

आपको बता दें कि मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हो चुकी 24 साल की टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी कल शाम अपने फ्लैट में पंखे से लटकी हुई पायी गयी थी.

17

प्रत्यूषा की अभिनेत्री दोस्त काम्या पंजाबी ने दावा किया, ‘‘उसकी नाक और आंख के नीचे चोट के निशान थे. हमने इसकी तस्वीरें ली हैं..पुलिस घरेलू हिंसा के पहलू से मामले की जांच कर रही है. हमने पुलिस को अपना बयान दे दिया है.’’

18

विकास ने कहा, ‘‘उसकी निजी जिंदगी में समस्यायें थी. वह खुद ही हमसे दूरी बनाकर रखती थी, इसलिए हम नहीं जानते कि वास्तव में क्या हुआ. वह अपने परिवार से दूर थी..हम करीब करीब रोज ही उससे मिलते थे. एक दोस्त के तौर पर हम जानते हैं कि उसके जीवन में समस्यायें थीं.’’

19

पुलिस ने बताया कि हालांकि राहुल को हिरासत में नहीं लिया गया है, उसे गोरेगांव के सिद्धार्थ म्युनिसिपल अस्पताल में लाया गया जहां अभिनेत्री के शव का पोस्टपार्टम किया गया.

20

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘खुदकुशी मामले में हम लोग राहुल का बयान दर्ज कर रहे हैं. हम लोग आखिरी कॉल डिटेल्स और एक-दूसरे को भेजे गये संदेशों की जांच भी कर रहे हैं.’’

21

प्रत्यूषा की मां काफी दुखी थीं और वह लगातार कह रही थीं, ‘’मुझे नहीं मालूम कि मेरी बेटी ने यह क्यों किया.’’

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस: दोस्तों का दावा, 'प्रत्यूषा के निजी जीवन में सबकुछ ठीक नहीं था'!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.