✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

इन हसीनाओं के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं इमरान खान, देखें तस्वीरें

एबीपी न्यूज़   |  26 Jul 2018 02:47 PM (IST)
1

इमरान खान पहली बार सीता व्हाइट के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आए थे. बात साल 1987-88 की है. बताया जाता है कि साल 1991 में दोनों की करीबियां बेहद बढ़ गई थी. इस बीच साल 1992 में सीता ने एक बेटी को जन्म दिया जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया. फेसबुक

2

राजनीतिक पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने इसी साल के शुरुआत में अपनी आध्यात्मिक गुरु बुशरा मानिक से तीसरी शादी की है. इससे पहले इमरान खान ने अपनी दूसरी पत्नी रेहम खान से अक्टूबर, 2015 में तलाक ले लिया था. फोटोः फेसबुक

3

माना जाता है कि तेज रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए मशूहर इमरान खान पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं. तब दोनों ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे. फोटोः फेसबुक

4

इमरान खान का इश्क सरहदों में ही सीमित नहीं था. बताया जाता है कि इमरान खान एक वक्त में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ भी इश्क की गलियों में सैर कर चुके हैं. फोटोः फेसबुक

5

साल 1992 में विश्वविजेता पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगुवाई करने वाले इमरान खान तीन शादियां कर चुके हैं. फोटोः फेसबुक

6

आपको बताने जा रहे हैं क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की उन हसीनाओं के बारे में जिनके साथ रिलेशन को लेकर वो मीडिया की सुर्खियां बटोर चुके हैं. फोटोः फेसबुक

7

पाकिस्तान के आम चुनाव में बड़े राजनेता बन कर उभरे पूर्व क्रिकेटर इमरान खान अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया की चर्चित हस्तियों में शुमार हैं. इसकी वजह उनका एक सफल क्रिकेटर या राजनेता होना नहीं है. बल्कि इमरान खान का दुनिया की कई मशहूर हसीनाओं के साथ रहा रिलेशनशिप है. फोटोः फेसबुक

8

दरअसल इमरान ने उस बच्ची को अपनी बेटी मानने से इंकार कर दिया. हालांकि बाद में डीएनए टेस्ट में ये राज खुल गया कि वो बच्ची किसी और की नहीं बल्कि क्रिकेटर इमरान खान की बेटी है. फोटोः फेसबुक

9

63 साल के पाकिस्तानी राजनेता और पूर्व खिलाड़ी इमरान ने बीबीसी की न्यूज एंकर रेहम खान से जनवरी 2015 में शादी की थी. फोटोः फेसबुक

10

इमरान खान की पहली शादी ब्रिटिश मूल की पाकिस्तानी पत्रकार जेमिमा खान से हुई थी, लेकिन साल 2004 में दोनों के रास्ते अलग हो गए. जब इमरान ने जेमीमा से शादी की थी तब इमरान की उम्र 42 साल थी और जेमिमा खान 21 साल की थीं. फोटोः फेसबुक

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • इन हसीनाओं के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं इमरान खान, देखें तस्वीरें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.