✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

कंदील बलोच के हत्यारे पर उनके पिता ने दिया बड़ा बयान!

एबीपी न्यूज़   |  13 Oct 2016 08:44 PM (IST)
1

26 वर्षीय अदाकारा और मॉडल कंदील की 15 जुलाई को मुलतान में वसीम ने कथित रूप से हत्या कर दी थी. वसीम ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए कहा था कि उसने कंदील को नशीला पदार्थ देने के बाद उसकी हत्या कर दी. उसने हत्या की वजह ‘परिवार की इज्जत’ बताई. वह सोशल मीडिया पर कंदील की गतिविधियों से नाराज था.

2

कैपिटल पुलिस अफसर (सीपीओ) अजहर अकरम के अनुसार, प्राथमिकी में धारा 311 जोड़ी गयी है. इसका अर्थ है कि माफी नहीं दी जा सकती है. अकरम ने पहले कहा था कि राज्य के वादी बनने के बाद कंदील के पिता अब इस मामले में किसी भी वक्त अपने बेटे को माफी नहीं दे सकेंगे.

3

उन्होंने कहा, ‘‘वसीम ने हमसे हमारी कंदील को छीन लिया. वास्तव में वह हमारा बेटा थी, वह हमारा बेहतर ख्याल रखती.’’ कंदील की मां अनवर माई भी ऐसा ही सोचती हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मेरी खुबसूरत बेटी की सोच-समझ कर हत्या करने वाले वसीम को माफ करने का सवाल ही नहीं है.’’ पीएमएल-एन नीत सरकार ने पिछले सप्ताह एक नया कानून बनाकर पुराने कानून की उन खामियों को दूर करने का प्रयास किया, जिनका फायदा उठाकर हत्यारे बच जाते थे.

4

कंदील के पिता मोहम्मद अजीम का कहना है, ‘‘मेरे बेटे ने जो किया, उसके लिए मैं कभी माफी नहीं दूंगा. मैं और मेरी पत्नी इस अक्ष्म्य अपराध के लिए हमारे बेटे मोहम्मद वसीम और अन्य आरोपियों को फांसी पर लटका देखना चाहते हैं.’’ संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके बेटे सहित यदि सभी चार संदिग्धों को फांसी हो जाती है, या फिर कम से कम उम्रकैद की सजा होती है तो उन्हें खुशी होगी.

5

कंदील बलोच के परिवार को हत्यारोपी को माफी देने से पहले ही रोक दिया गया है. उसने गला घोंट कर कंदील की हत्या करना स्वीकार किया है. एक असामान्य कदम उठाते हुए पाकिस्तान सरकार स्वयं इस मामले में वादी बनी है.

6

सोशल मीडिया सेलिब्रिटी कंदील बलोच के माता-पिता ने कहा है कि ‘‘झूठी शान’’ के लिए बहन की हत्या करने वाले अपने बेटे को वह कभी माफ नहीं करेंगे और इस ‘‘सोची-समझी हत्या’’ के लिए उसे मृत्युदंड मिलना चाहिए.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • कंदील बलोच के हत्यारे पर उनके पिता ने दिया बड़ा बयान!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.