मैं कभी डेट पर नहीं गई: प्रियंका चोपड़ा!
प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने प्रेम जीवन पर खुलकर बात नहीं करती हैं मगर हॉलीवुड में मिली सफलता से उत्साहित अभिनेत्री ने कहा कि वह कभी अचानक किसी के साथ डेट पर नहीं गई हैं. आगे की स्लाइड्स में जानें प्रियंका ने अपनी लव लाइफ को लेकर क्या कुछ कहा!!
प्रियंका का नाम पहले शाहिद कपूर और हरमन बावेजा के साथ जोड़ा गया था.
उन्होंने कहा, ‘‘ यह बहुत अलग है. आप किसी को पसंद करते हैं, आप एक दूसरे को रिझाते हैं, आप एक रिश्ते में आते हैं. आप एक दूसरे के प्रति जवाबदेह होते हैं, जबकि डेटिंग की जवाबदेही नहीं होती है. हे भगवान, मैं नहीं जानती हूं कि मैं कभी यह कर पाउंगी.’’
प्रियंका ने कहा, ‘‘ मैं कभी डेट पर नहीं गई . मैं हमेशा संबंध में रही.’’ उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी अचानक से डेट पर चले जाने की अवधारणा भारत में नहीं है.
‘क्वांटिको’ की एक्ट्रेस ने ‘इनस्टाइल’ पत्रिका के साथ एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ पर बातें की.