✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

IN PICS: पत्नी की लाश के साथ वो करता रहा 2 दिनों तक अय्याशी, फिर जो हुआ उसे जान सन्न रह जाएंगे आप!

एबीपी न्यूज़   |  04 Aug 2016 08:55 PM (IST)
IN PICS: पत्नी की लाश के साथ वो करता रहा 2 दिनों तक अय्याशी, फिर जो हुआ उसे जान सन्न रह जाएंगे आप!

वो शख्स जिस घर में रहता था उसके अंदर की कहानी कोई नहीं जानता था. कोई नहीं जानता था उस घर के अंदर वो अपनी पत्नी की लाश के साथ ही रह रहा है. कोई नहीं जानता था कि वो अपनी पत्नी की लाश के साथ ही पार्टी करता है, अय्याशी करता है और फिर एक रोज जब इस खौफनाक राज से पर्दा उठा तो सामने आई रिश्तों के उलझन और धोखे की वो कहानी जो बेहद डरावनी है. आगे की स्लाइड्स में जानें दिल दहला देने वाली ये कहानी.

1

बोरी में बंद एक लाश की खबर सुनकर दिल्ली पुलिस फौरन ही मौका-ए-वारदात पर पहुंची. बोरी को खोला गया तो अंदर से निकली एक महिला की सड़ी-गली लाश. पुलिस के लिए अब दो चुनौतियां थी. पहली लाश की शिनाख्त और दूसरी हत्यारे का पता लगाना. किसी सुराग की तलाश में जब पुलिस ने आसपास के घरों में पता किया तो मालूम हआ कि लाश मिलने के बाद से ही इस घर में रहने वाला फिरोज और सुमन नाम की महिला गायब हैं. पलिस को शक हुआ और फिर एक जाल बिछाकर पुलिस ने फिरोज के साथ ही सुमन को गिऱफ्तार कर लिया.

2

पुलिस के मुताबिक अपनी पत्नी हलीम की हत्या के बाद फिरोज ने उसकी लाश को बेड में रख दिया. दो दिनों तक अपनी पत्नी की लाश के साथ ही वो कमरे में सोता रहा. अपनी पत्नी की लाश के साथ ही वो प्रेमिका से अय्याशी करता रहा लेकिन जब लाश सड़ने की वजह से तेज बदबू आने लगी तो उसे एक बोरी में भरकर फिरोज ने घर के बाहर ही गली में फेंक दिया.

3

पुलिस के मुताबिक हलीम ने अपने पति फिरोज का साथ छोडकर दूसरे घर में रहना तो शुरु कर दिया था लेकिन वो फिरोज को भूल नहीं पाई थी. वो फिर से फिरोज के साथ रहना चाहती थी वो फिर से फिरोज के साथ जीना चाहती थी लेकिन वो ये नहीं जानती थी कि वक्त के फासलों ने फिरोज को उससे बेहद दूर कर दिया है. हलीम जब से फिरोज से अलग हुई थी. फिरोज की जिंदगी में एक दूसरी औरत आ गई थी और उस औरत का नाम था सुमन उर्फ पूजा. पुलिस के मुताबिक फिरोज और सुमन दोनों दिल्ली के शकरपुर इलाके में साथ रहते थे. कुछ दिन पहले ही दोनों ने शकरपुर इलाके में किराए पर एक घर लिया था और जब ये बात हलीम को मालूम हुई तो वो गुस्से से आगबबूला हो गई. 27 जुलाई को वो गुस्से में फिरोज के घर पहंची और फिर उसने फिरोज के साथ ही उसकी प्रेमिका सुमन से भी लड़ना शुरु कर दिया. झगड़ा इतना बढ़ा कि फिरोज ने सुमन के साथ मिलकर अपनी पत्नी हलीम का गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी.

4

इस घर में एक शख्स अपनी पत्नी की लाश के साथ दो दिनों तक सोता रहा. दो दिनों तक वो अपनी पत्नी की लाश के साथ पार्टी करता रहा. दो दिनों तक वो अपनी पत्नी की लाश के सामने ही अपनी प्रेमिका से अय्याशी करता रहा. बेड के अंदर बीवी की लाश थी और बेड के ऊपर अपनी प्रेमिका के साथ वो नई जिंदगी के सपने देखता रहा. इलाके के लोग एक पति की इस खौफनाक हकीकत से अंजान थे. कोई नहीं जानता था कि सीधा साधा सा दिखने वाला शख्स एक दरिंदा भी हो सकता है और फिर एक रोज जब उसके खौफनाक राज का खुलासा हुआ तो सुनने वाले भी कांप गए.

5

पुलिस के मुताबिक फिरोज की पत्नी का नाम हलीम था. असम की रहने वाली हलीम बेहद खूबसूरत थी और फिरोज उस पर जान छिड़कता था. दोनों के रिश्तों में प्यार था लेकिन गुजरते वक्त के साथ रिश्तों की वो गर्माहट कब और कैसे आपसी तकरार में बदल गई इसका किसी को पता भी नहीं चला. हलीम और फिरोज में आए दिन झगड़ा होने लगा और फिर दोनों के रास्ते जुदा हो गए. दोनों एक दूसरे से गहरी नफरत करने लगे और फिर हलीम अपने पति फिरोज से अलग एक दूसरे घर में रहने लगी.

6

वो शख्स जिस घर में रहता था उसके अंदर की कहानी कोई नहीं जानता था. कोई नहीं जानता था उस घर के अंदर वो अपनी पत्नी की लाश के साथ ही रह रहा है. कोई नहीं जानता था कि वो अपनी पत्नी की लाश के साथ ही पार्टी करता है, अय्याशी करता है और फिर एक रोज जब इस खौफनाक राज से पर्दा उठा तो सामने आई रिश्तों के उलझन और धोखे की वो कहानी जो बेहद डरावनी है. आगे की स्लाइड्स में जानें दिल दहला देने वाली ये कहानी.

7

अपनी पत्नी हलीम की हत्या के बाद उसकी लाश के साथ दो दिन बिताने वाला फिरोज अब अपनी प्रेमिका सुमन के साथ सलाखों के पीछे है और अब पूरी दिल्ली में हो रही है इस खूनी खेल की चर्चा. (सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक हैं)

8

इलाके के लोगों ने जब गली में बोरी में बंद लाश देखी तो वो सन्न रह गए. लोगों ने फौरन ही पुलिस को फोन किया और फिर मर्डर की ये कहानी जंगल की आगे की तरह पूरी दिल्ली में फैल गई

9

पुलिस के मुताबिक पकड़े जाने के बाद फिरोज पहले तो खुद को बेगुनाह बताता रहा लेकिन सख्ती से पूछताछ करते ही उसने अपनी पत्नी हलीम के कत्ल का सारा राज उगल दिया. उसने बताया कि वो अपनी पत्नी हलीम के साथ नहीं बल्कि अपनी प्रेमिका सुमन के साथ जिंदगी बिताना चाहता था लेकिन हलीम किसी भी कीमत पर इसके लिए राजी नहीं थी. सुमन की वजह से ही वो उससे लड़ती रहती थी और इसलिए खफा होकर उसने हलीम की जान ले ली और अब उसे इस बात का कोई अफसोस नहीं है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • IN PICS: पत्नी की लाश के साथ वो करता रहा 2 दिनों तक अय्याशी, फिर जो हुआ उसे जान सन्न रह जाएंगे आप!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.