आवेश में आकार रेखा ने लगाई अपने चेहरे को आग, कारण जान आप भी रह जाएंगे सन्न!
पुलिस के पास जानकारी तो है लेकिन मामला तभी दर्ज होगा जब रेखा की तरफ से कोई शिकायत जाएगी 6 साल तक अपने पति का जुल्म भी रेखा ने ही झेला. चेहरा जलाकर पति के शक की सजा भी उसने खुद को ही दी. और अब पति पर किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर रही है क्या इसके पीछे रेखा के वो तीन छोटे मासूम बच्चे हैं जिनकी परवरिश की चिंता उसे स्ट्रेचर पर लेटे-लेटे भी सता रही है.
गंभीर रूप से घायल रेखा जिला अस्पताल में भर्ती है. रेखा 20 फीसदी जली है लेकिन चेहरा जले होने की वजह से हालत गंभीर है. इतना कुछ हो गया लेकिन रेखा अपने पति पर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर रही है. ये कैसी विंडबना है कि रेखा ने अपना चेहरा जला लिया और अब भी अस्पताल में वो पति से कह रही है कि अब तो तुम्हे विश्वास हो गया.
हैरान कर देने वाला ये मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सुनगढ़ी इलाके का है. 6 साल पहले निर्मल कुमार और रेखा की शादी हुई थी. रेखा के पिता की मौत हो चुकी थी लेकिन मां ने बेहद धूमधाम से अपनी बिटिया की शादी की. कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन शादी के बाद शक का वो सिलसिला शुरू हुआ जो साल दर साल बस बढ़ता चला गया. हैरान कर देने वाला ये मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सुनगढ़ी इलाके का है. 6 साल पहले निर्मल कुमार और रेखा की शादी हुई थी. रेखा के पिता की मौत हो चुकी थी लेकिन मां ने बेहद धूमधाम से अपनी बिटिया की शादी की. कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन शादी के बाद शक का वो सिलसिला शुरू हुआ जो साल दर साल बस बढ़ता चला गया.
आज हम आपको रोंगटे खड़े कर देने वाली एक ऐसी कहानी दिखाने जा रहे हैं जहां सुंदरता प्यार की दुश्मन बन गई. पति को सुंदर बीवी पर इस कदर शक होने लगा कि पत्नी ने आग लगाकर अपना चेहरा जला लिया. ये कहानी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की है. आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरा मामला...!
ठीक इसी तरह रेखा को अपने शक्की पति का टॉर्चर झेलना पड़ता था. हर रोज एक नए शक पर सफाई देनी पड़ती थी. निर्मल रेखा के साथ मारपीट भी करता था. उसका अपने पड़ोसियों से मिलना जुलना और बात करना भी मुहाल हो गया था. रेखा के तीन बच्चे हैं.. परिवार और बच्चों के लिए रेखा काम करने घर से बाहर भी निकलती थी लेकिन रेखा के पति निर्मल को उसके घर से बाहर निकलते ही शक का कीड़ा काटने लगता था.
वो अपने पति के लिए श्रृंगार करती थी. वो अपने पति के लिए सजती सवंरती थी. लेकिन रेखा ने खुद अपने चेहरे को आग लगा ली. पति के शक ने एक पत्नी को इतना मजबूर कर दिया उसने इतना बड़ा और खौफनाक कदम उठा लिया.
रोज-रोज की लड़ाई और खुद पर लगने वाले लांछन से तंग आकर रेखा ने आवेश में आकर सोमवार रात अपने चेहरे पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली. वो अस्पताल में दर्द में भी यही कह रही थी कि उसकी खूबसूरती झगड़े की जड़ है इसलिए उसने अपना चेहरा जला लिया.
रेखा के मुताबिक निर्मल रेखा से कहता था कि तुम खूबसूरत हो तो तुम लोगों से हंसकर बात क्यों करती हो? सोमवार रात को रेखा खुश लग रही थी. निर्मल ने रेखा से पूछा कि तू इतनी खुश क्यों है? क्या तुम्हारा किसी से कोई चक्कर चल रहा है? रेखा ने पति के लगाए इन गंदे आरोपों का विरोध किया तो निर्मल ने रेखा की पिटाई शुरू कर दी.