...जब ऋतिक रोशन ने छठ पूजा के बारे में कही ये खास बात

बता दें कि अभिनेता हर साल जुहू बीच पर छठ पूजा करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते थे, लेकिन ऋतिक के लिए इस साल की छठ पूजा बहुत खास रही क्योंकि उन्होंने इस साल ही असल मायने में छठ पूजा के महत्व को समझा है.
अपने इस किरदार के लिए ऋतिक बारीकी से बिहार की परंपरा और रीति रिवाज को समझ रहे हैं और इसी दौरान उन्हें छठ पूजा के बारे में जानने का मौका मिला. इस वजह से वह इस त्योहार के मूल महत्व को समझ पाए और उन्होंने इस मौके पर सभी को छठ पर्व की बधाई दी.
देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामना देते हुए अभिनेता ने लिखा, मैं हर साल समुद्र तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखता था. लेकिन इस वर्ष मैंने छठ पूजा का असल महत्व समझा. सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं. Every year I would see huge devotional crowds on d beach. This year I understand d significance of chatt puja better!Happy chat puja 2 u all— Hrithik Roshan (@iHrithik) October 27, 2017
छठ के पर्व अपनी खुशी जाहिर करते हुए ऋतिक पहली बार ट्विटर के माध्यम से देशवासियों को छठ पूजा की बधाई भी दी.
विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म अपने आप में काफी अनोखी होगी और ऋतिक के प्रशंसक पहली बार उन्हें इस तरह के किरदार में देखेंगे.
ऋतिक रोशन, गणितज्ञ आनंद कुमार की जीवनी पर बनने वाली बायोपिक फिल्म में काम करेंगे, जिसमे ऋतिक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म में पहली बार अभिनेता पटना से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे.
मुंबई के जुहू में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन छठ पूजा के खास पर्व के लिए अपने दिल का आवाज को सोशल मीडिया के जरिए बयान किया है.