क्या आपने देखी हैं बॉलीवुड के विलेन्स की ग्लैमरस बेटियां, देखें फोटोज...
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में से एक शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की बेटी श्रद्धा कपूर को कौन नहीं जानता. आज श्रद्धा कपूर टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं. श्रद्धा कपूर ने अब तक अपने फ़िल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं.
राज बब्बर (Raj Babbar) 90 के दशक के खतरनाक विलेन्स में से एक थे. राज बब्बर की बेटी का नाम है जूही जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया, लेकिन अपनी छाप छोड़ने में असफल रही. इसके बाद उन्होंने टीवी अभिनेता अनूप सोनी (Anoop Soni) से शादी कर ली है.
प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) को अक्सर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते देखा गया है. आपको बता दें, प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां हैं, रकिता, पुनीता और प्रेरणा. उनकी बड़ी बेटी रकिता ने राहुल नंदा से शादी की है, पुनीता ने गायक और टीवी अभिनेता विकास भल्ला से शादी की और सबसे छोटी बेटी प्रेरणा की शादी शरमन जोशी (Sharman Joshi) से हुई है.
बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की बेटी हीबा शाह एक थिएटर आर्टिस्ट हैं. हीबा उनकी पहली पत्नी की बेटी हैं. हीबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) फिल्मों में विलेन का किदार निभाने के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की एक बेटी सना है, जो बेहद ही खूबसूरत है. इसके अलावा आदित्य का बेटा भी है, जिसका नाम सूरज पंचोली है.