हरभजन ने ट्विटर पर पीएम मोदी से की पुलिस की शिकायत
दरअसल उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें एक पुलिसा वाला एक महिला को पीटता नज़र आ रहा था. महिला के गोद में एक बच्चा भी था. इसके तुरंत बाद भज्जी ने पीएम मोदी को टैग करके ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि ऐसी चीज़ों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.
हरभजन सिंह ने 199 मैच खेले हैं और बुधवार को बैंगलोर के खिलाफ मैच उनके टी20 करियर का 200वां मैच होगा
भारतीय क्रिकट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में पहली हैट्रिक लेने वाले हरभजन सिंह अपने इमोश्नल होने के लिए जाने जाते हैं. इसी इमोशन में उन्होंने पुलिस वालों की एक हरकत के लिए सीधे पीएम से शिकायत लगा दी और इसके लिए उन्हें ट्रॉलिंग का सामना भी करना पड़ा.
उन्होंने लिखा कि चाहे जैसी भी स्थिति रही हो लेकिन एक बच्चे को गोद में पकड़े महिला को पीटा जाना गलत है. उन्होंने आगे लिखा लोगों की मौजूदगी में पुलिसा का ऐसा करना बताता है कि उन्हें अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास नहीं है.
उन्होंने पीएम से अपील की है कि ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए. पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना है, उन्हें मारना-पीटना नहीं!