Halloween 2018: हैलोवीन के मौके पर 60 हजार लोगों ने ‘विलेज हैलोवीन परेड’में लिया हिस्सा, तस्वीरों में देखें ये भूतहा नजारा
बताते चलें, हैलोवीन उत्सव मनाकर लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दुआ करते हैं.फोटोः एपी इमेजिस
आपको बता दें, हर साल मनाया जाने वाला हैलोवीन यूं तो पश्चिमी देशों में सेलिब्रेट होता है लेकिन अब भारत में भी इसकी धूम होने लगी हैं.फोटोः एपी इमेजिस
हैलोवीन के दौरान लोगों ने अपने घरों को भी बेहद खूबसूरती से सजाया था. फोटोः एपी इमेजिस
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के कमिश्नर जेम्स ओ नील ने अपने बयान में भी कहा था कि इस परेड में शिरकत करने वाले लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं. फोटोः एपी इमेजिस
इतना ही नहीं, हॉलीवुड से बॉलीवुड तक में हैलोवीन इफेक्ट देखने को मिल रहा है. फोटोः एपी इमेजिस
‘विलेज हैलोवीन परेड’ का ये 45वां एडिशन था. फोटोः एपी इमेजिस
साथ ही सुरक्षा और व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए थे. फोटोः एपी इमेजिस
इस परेड में लोगों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए बुधवार की दोपहर से ही मैनहट्टन के सिक्सथ एवेन्यू पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया था. फोटोः एपी इमेजिस
इस परेड को ‘विलेज हैलोवीन परेड’ के नाम से जाना जाता है. हर साल ये इस परेड का आयोजन होता है. फोटोः एपी इमेजिस
कुछ लोग कठपुतलियों के रूप में दिख रहे थे तो कुछ भूतहा रोबोट के रूप में. फोटोः एपी इमेजिस
इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने भूतहा ड्रेस पहनें नजर आएं. फोटोः एपी इमेजिस
इस परेड में तकरीबन 60,000 से अधिक लोगों ने बेहद डरावने कॉस्ट्यूम पहनकर शिरकत की. फोटोः एपी इमेजिस
बहुत से बॉलीवुड सितारे भी ना सिर्फ हैलोवीन कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं बल्कि अपने बच्चों को भी उन्होंने ये पोशाकें पहनाईं.फोटोः एपी इमेजिस
अमेरिका के न्यूयॉर्क में इस बार 31 अक्टूबर को हैलोवीन के मौके पर भव्य परेड का आयोजन किया गया. फोटोः एपी इमेजिस
पश्चिमी देशों में हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला हैप्पी हैलोवीन इस बार भी खूब धूमधाम से मनाया गया. फोटोः एपी इमेजिस