वाइन की बोतल नीचे से अंदर घुसी क्यों होती है, बहुत कम जानते हैं इसका कारण!

वाइन की बोतल का नीचे वाला हिस्सा अंदर दबा होता है.
इसके पीछे कई तरह की कहानियां हैं और वाइन के बेस के अंदर होने के पीछे कई थ्योरी बताई जाती है. एक थ्योरी ये है कि इसका उद्देश्य बोतल को मजबूत करना है.
एक थ्योरी ये है कि जब आप वाइन पीकर आखिरी में बोतल में वाइन छोड़ते हैं, वो अमाउंट इन बोतल में कम रहता है. यानी सपाट बॉटम वाली बोतल में ज्यादा शराब बोतल में रहती है.
एक थ्योरी ये है कि इसकी वजह से वाटर लेयर नहीं बन पाती है और वैक्यूम ना बन पाए इसलिए भी ऐसा किया जाता है.
कई लोगों का कहना है कि कई वाइन को बोतल में पैक करने के बाद फर्मटेंशन के लिए प्रोसेस में लिया जाता है, जिस वजह से भी बोतल की शेप ऐसी रखी जाती है.
इसके साथ ही बोतल नीचे से एकदम फ्लैट नहीं होती है और कुछ निशान भी इसमें बने होते हैं, जिससे भी बोतल के बैलेंस आदि में मदद मिलती है. साथ ही बोतल वैक्यूम से छुटकारा मिलता है.