विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
क्यों बकरी के दूध की अमृत से होती है तुलना? जान लीजिए आज

आयुर्वेद में भी बकरी के दूध के कई गुणों का वर्णन किया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों बकरी के दूध को इतना खास माना जाता है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है.
बकरी का दूध गाय के दूध की तुलना में कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.
इसके अलावा, बकरी के दूध में शॉर्ट-चेन फैटी एसिड्स की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन में आसानी प्रदान करते हैं. साथ ही बकरी के दूध में लैक्टोज की मात्रा गाय के दूध की तुलना में कम होती है. इसलिए लैक्टोज से पीड़ित लोग इसे आसानी से पचा सकते हैं. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज, दस्त जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.
बकरी के दूध में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाता है.
इसके अलावा बकरी के दूध में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और शरीर को संक्रमण से बचाते हैं. साथ ही बकरी के दूध में मौजूद विटामिन ए और ई त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं. यह त्वचा की रूखापन और जलन को कम करने में मदद करता है.
वहीं बकरी के दूध में कम वसा होती है और यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है और बकरी के दूध में गाय के दूध की तुलना में एलर्जी पैदा करने वाले प्रोटीन की मात्रा कम होती है. इसलिए यह एलर्जी से पीड़ित लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.