✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

ज्यादा ऊंचाई पर जाने पर कान में सीटी क्यों बजने लगती है, जानें साइंस

स्पर्श गोयल   |  26 Sep 2026 03:15 PM (IST)
ज्यादा ऊंचाई पर जाने पर कान में सीटी क्यों बजने लगती है, जानें साइंस

Ear Whistling: क्या आपने कभी ऊंची जगह पर जाते समय या फिर हवाई जहाज के ऊपर उठते समय कानों में सिटी जैसी आवाज, चटकने का एहसास या कान बंद होने जैसा महसूस किया है? ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि ऊंचाई के साथ हवा का दबाव तेजी से बदलता है. जब कान के बाहर का दबाव अंदर के दबाव की तुलना में तेजी से कम होता है तो कान के परदे और यूस्टेशियन ट्यूब को एडजस्ट करना पड़ता है. आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी.

1

जमीन के स्तर पर कान के परदे के अंदर और बाहर हवा का दबाव आमतौर पर संतुलित रहता है. जैसे-जैसे आप ऊपर जाते हैं बाहर का हवा का दबाव कम होता जाता है.

Continues below advertisement
2

तेजी से ऊपर उठने के दौरान कुछ समय के लिए कान के बीच के हिस्से का दबाव आस-पास के दबाव से ज्यादा हो सकता है. इससे दबाव का एक असहज असंतुलन पैदा होता है.

Continues below advertisement
3

यूस्टेशियन ट्यूब कान के बीच के हिस्से को नाक और गले के पिछले हिस्से से जोड़ती है. यह कान के परदे के दोनों तरफ दबाव को कंट्रोल और बराबर करने में मदद करती है.

4

अगर यूस्टेशियन ट्यूब तेजी से एडजस्ट नहीं हो पाती तो दबाव में बदलाव की वजह से कान का पर्दा बाहर की तरफ खिसक सकता है. इससे भारीपन, भरा भरा महसूस होना या फिर कान बंद होने जैसा एहसास हो सकता है.

5

दबाव में बदलाव और कान के परदे की हलचल से चटकने, क्लिक करने या फिर सिटी जैसी आवाज सुनाई दे सकती है. कुछ मामलों में लोगों को कुछ समय के लिए टिनिटस जैसा अनुभव भी हो सकता है.

6

यह असर खास तौर पर हवाई जहाज के ऊपर उठते समय महसूस होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे-जैसे जहाज ऊंचाई पर जाता है केबिन का दबाव बदलता है. ऊंचे पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय भी ऐसा ही महसूस हो सकता है.

7

ऊपर उठते समय च्युंइगम चबाने या फिर बार-बार कुछ निगलने से यूस्टेशियन ट्यूब खुलती है. इससे दबाव बराबर करने और कान की बेचैनी कम करने में मदद मिलती है.

8

जम्हाई लेने या फिर पानी पीने से भी यूस्टेशियन ट्यूब को खोलने में मदद मिल सकती है. इन आसान कामों से कानों के लिए हवा के बदलते दबाव के साथ एडजस्ट करना आसान हो सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • ज्यादा ऊंचाई पर जाने पर कान में सीटी क्यों बजने लगती है, जानें साइंस
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.