✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Why Chillies Are Hot: हरी मिर्ची से लेकर काली मिर्च तक...इन्हें खाने से तड़प उठता है इंसान, आखिर क्यों होती है इतनी तीखी?

एबीपी लाइव   |  15 Mar 2025 11:29 AM (IST)
1

कई बार तो मिर्च इतनी तीखी होती है कि खाते समय आंखों से आंसू आ जाते हैं, हाथों में लग जाने से तो इतनी जलन होने लगती है कि काफी देर तक खत्म नहीं होती. लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर मिर्च में इतना तीखापन क्यों होता है? चलिए इसका जवाब जानते हैं.

2

मिर्च में कैप्साइसिन नाम का कंपाउंड होता है, जो कि इसके बीज वाले हिस्से में होता है. यही इसको तीखा बनाता है. इसी की वजह से चिली काफी हॉट होती है.

3

जब हम मिर्च को खाते हैं तो कैप्साइन जीभ और स्किन की नसों पर अपना असर करता है और खून में सब्सटेंस पी नाम का केमिकल रिलीज करता है, जो हमारे दिमाग को जलन और गर्मी का संकेत देता है. इसीलिए हमें तीखापन महसूस होता है.

4

आपने देखा होगा और महसूस भी किया होगा कि मिर्च खाने के बाद ढेर सारा पानी पीने से भी तीखापन नहीं जाता है. अगर स्किन पर कहीं मिर्च लग गई है तो लोग उसे ढेर सारे पानी से धोते हैं, फिर भी ये शांत नहीं होती है.

5

इसकी वजह से है कि कैप्साइसिन तत्व पानी के साथ घुलता नहीं है. अगर आपने भी तीखी मिर्च खा ली है और जलन को शांत करना चाह रहे हैं, तो इसके लिए शहद, दूध, दही या चीनी का इस्तेमाल करना चाहिए.

6

भारत में लोग खूब तीखा खाना खाना पसंद करते हैं, लेकिन सबसे तीखी मिर्च अमेरिका में मिलती है. इसका नाम है कैरोलीना रीपर. ये मिर्च देखने में कुछ-कुछ शिमला मिर्च की तरह लगती है.

7

इसका नाम दुनिया की सबसे तीखी मिर्च के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा चुका है. और किसी भी चीज के तीखेपन को SHU यानि स्कोवील हीट यूनिट के जरिए मापते हैं.

8

इसीलिए डॉक्टर्स कहते हैं कि अस्थमा के मरीज, अल्सर, पाइल्स आदि के मरीजों को मिर्च के सेवन से बचना चाहिए, नहीं तो ये आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • Why Chillies Are Hot: हरी मिर्ची से लेकर काली मिर्च तक...इन्हें खाने से तड़प उठता है इंसान, आखिर क्यों होती है इतनी तीखी?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.