✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Soil Smell After Rain: बारिश के बाद मिट्टी से क्यों आती है सौंधी-सौंधी खूशबू, क्या है इसके पीछे का साइंस?

निधि पाल   |  28 Jun 2026 11:07 AM (IST)
Soil Smell After Rain: बारिश के बाद मिट्टी से क्यों आती है सौंधी-सौंधी खूशबू, क्या है इसके पीछे का साइंस?

Soil Smell After Rain: चिलचिलाती धूप, पसीने से तरबतर बदन और आसमान से बरसती हुई आग के बीच जब आसमान में बादल छा जाते हैं और गड़गड़ाहट के बारिश होती है तो दिल को सुकून मिलता है. जैसे ही मानसून की पहली फुहार भीषण सूखी मिट्टी पर फैलती है तो चारों ओर एक भीनी भीनी खुशबू फैल जाती है. यह भीनी महक सिर्फ एक खुशबू नहीं, बल्कि मन खुश कर देने वाला एहसास है. चलिए जानें कि आखिर पानी की बूंदों में ऐसा क्या जादू होता है, जो कि मिट्टी से सोंधी खुशबू आने लगती है.

1

जब आसमान से बरसता हुआ पानी धूल भरी जमीन पर पड़ता है, तो जो खुशबू आती है, वैज्ञानिक भाषा में उसे पेट्रिकोर कहा जाता है. यह शब्द आम लोगों को सुनने में भले ही नया लगे, लेकिन इसका इतिहास यूनानी संस्कृति से जुड़ा हुआ है.

Continues below advertisement
2

यूनान में पेट्रा का अर्थ पत्थर होता है और आइकर का अर्थ उस तरल पदार्थ से होता है, जो कि लोककथाओं के अनुसार देवी-देवताओं की रगों में बहता था. यानी सीधे शब्दों में कहा जाए तो इसे पत्थरों या फिर धरती का अमृत कहा गया है.

Continues below advertisement
3

विज्ञान हमेशा ये कहता आया है कि पानी की अपनी कोई महक नहीं होती है, लेकिन जब वह खास तरह की सूखी परिस्थितियों में मिट्टी के कणों के साथ संपर्क में आता है, तो एक बहुत ही सुंदर रासायनिक तालमेल बनता है, जिससे कि बारिश के बाद चारों ओर से सोंधी खुशबू आती है.

4

इस खुशबू के पैदा होने की पहली बड़ी वजह हमारे वायुमंडल में मौजूद ओजोन गैस है. जब आसमान में बिजली कड़कती है और तूफानी हवाओं के साथ बारिश होती है तो हवा में मौजूद ऑक्सीजन और नाइट्रोजन के अणु टूटकर ओजोन गैस का निर्माण करते हैं. पानी की तेज बूंदों के साथ यह ओजोन गैसे नीचे आती है और बारिश के पानी में घुल जाती है.

5

जब यही पानी धरती की सतह को छूता है तो ओजोन की वजह से एक तीखी और सोंधी खुशबू हवा में महकने लगती है. जो कि बारिश के माहौल को एकदम ताजा बना देती है. इसकी भीनी खुशबू का एक दूसरा कारण जमीन के अंदर रहने वाले सूक्ष्मजीव भी है, जिनको वैज्ञानिक भाषा में एक्टिनोमाइसेट्स कहते हैं.

6

जब लंबे समय तक सूखा पड़ता है, या फिर भीषण गर्मी होती है, तो ये बैक्टीरिया मिट्टी के अंदर खुद को बचाए रखने के लिए छोटे-छोटे बीजाणु पैदा करते हैं. इस प्रक्रिया के दौरान वे एक खास तरीके का रसायन बनाते हैं.

7

जब बारिश की पहली बूंद उन सूखे बैक्टीरिया पर पड़ती है, तो वे सक्रिय हो जाते बैं और उनके अंदर के रसायन निकलकर हवा में फैल जाते हैं. इसलिए भी बारिश के बाद सोंधी खुशबू आती है. वहीं इस खुशबू को बढ़ाने में पेड़-पौधे भी अहम भूमिका निभाते हैं.

8

भीषण गर्मी के वक्त पौधे अपना अस्तित्व बचाने और नमी को रोकने के लिए एक खास तरीके के तेल का रिसाव करते हैं. यह तेल धीरे-धीरे आसपास की मिट्टी और चट्टानों के द्वारा सोख लेता है. जब आसमान से पानी बरसता है, तो मिट्टी में जमा यह तेल पानी के साथ मिलकर रासायनिक प्रक्रिया करता है और भीनी खुशबू आती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • Soil Smell After Rain: बारिश के बाद मिट्टी से क्यों आती है सौंधी-सौंधी खूशबू, क्या है इसके पीछे का साइंस?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.