✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Snake Myths: जमीन में छिपे खजानों के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या सच में करते हैं रखवाली?

स्पर्श गोयल   |  02 Jun 2026 12:58 PM (IST)
Snake Myths: जमीन में छिपे खजानों के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या सच में करते हैं रखवाली?

Snake Myths: छिपे हुए खजाने की रखवाली करने वाले सांपों की कहानी सदियों से भारतीय लोक कथाओं, फिल्मों और पौराणिक कथाओं में मौजूद रही हैं. काफी लोग यह मानते हैं कि जब भी सोना या फिर कीमती सामान जमीन के नीचे दबाया जाता है तो सांप किसी न किसी तरीके से उनकी रक्षा करते हैं. हालांकि वन्य जीव विशेषज्ञ और जीव विज्ञानी कहते हैं कि सांपों और खजाने के बीच कोई जादू या फिर आध्यात्मिक संबंध नहीं है. आइए जानते हैं क्या है फिर इसके पीछे की वजह.

1

पुराने जमाने में खजाने अक्सर जमीन के नीचे बने कमरों, खंडहर, पुरानी इमारत या फिर गुप्त सुरंग में छिपाए जाते थे. ये जगह आमतौर पर सालों तक बंद और शांत रहती थी. इस वजह से वहां ठंडा, अंधेरा और सुरक्षित माहौल बन जाता था और यह सब सांपों को काफी पसंद होता है.

Continues below advertisement
2

पुराने खंडहर और जमीन के नीचे की जगह अक्सर चूहों, छिपकलियों और कीड़े मकोड़ों का घर बन जाती हैं. क्योंकि चूहे सांपों के भोजन का मुख्य स्रोत हैं इस वजह से वह शिकार की तलाश में स्वाभाविक रूप से ऐसी जगह की तरफ खिंचे चले आते हैं.

Continues below advertisement
3

सांप ठंडे खून वाले जानवर होते हैं. इसका मतलब है कि वह अपने शरीर के तापमान को अपने आप कंट्रोल नहीं कर सकते. काफी ज्यादा गर्मी या फिर ठंड के मौसम में वह अपने शरीर का सही तापमान बनाए रखने के लिए जमीन के नीचे बनी सुरंग, बिल या फिर गुप्त कमरों में चले जाते हैं.

4

वैज्ञानिक साफ तौर पर रहते हैं कि सांप सोने, चांदी या फिर छिपी हुई दौलत की तरफ आकर्षित नहीं होते. दबे हुए खजाने के पास उनकी मौजूदगी सिर्फ एक इत्तेफाक होती है और यह उनके रहने की जगह और भोजन की उपलब्धता से जुड़ी होती है.

5

भारतीय पौराणिक कथाओं में सांप देवताओं या फिर नाग को अक्सर छिपी हुई दौलत का रक्षक बताया जाता है. समय के साथ कहानी, लोक कथा, फिल्म और उपन्यासों ने इस विश्वास को और भी मजबूत किया है.

6

इतिहासकार कहते हैं कि राजा और अमीर लोग कभी-कभी चोरों को खजाने के पास आने से रोकने के लिए खजाने के पास खतरनाक सांपों के होने की अफवाह फैलाते थे. कुछ मामलों में सुरक्षा के लिए गुप्त जगह के आसपास जानबूझकर भी जहरीले सांप छोड़े जाते थे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • Snake Myths: जमीन में छिपे खजानों के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या सच में करते हैं रखवाली?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.