✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पृथ्वी पर सबसे पहले उगाई गई थी कौन-सी सब्जी? आज भी 99 पर्सेंट लोगों की फेवरेट

एबीपी लाइव   |  03 Aug 2025 04:07 PM (IST)
पृथ्वी पर सबसे पहले उगाई गई थी कौन-सी सब्जी? आज भी 99 पर्सेंट लोगों की फेवरेट

भारतीयों के खाने में सब्जियां अहम रोल निभाती हैं. यहां तो सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक में सब्जियों का किसी न किसी तरह से इस्तेमाल होता जरूर है. यही वजह है कि भारत में 40 से ज्यादा तरह की सब्जियों की खेती की जाती है, जिनमें आलू, टमाटर, गोभी, पत्तागोभी, बैंगन, भिंडी, तरोई, लौकी, कटहल, शिमला मिर्च, पालक, सोयामेथी, बथुआ, सरसों के पत्ते जैसी चीजें शामिल हैं. लेकिन क्या आपको यह पता है कि धरती पर सबसे पहली सब्जी कौन सी उगाई गई थी. चलिए जानें.

1

आज के समय में अगर ज्यादातर लोगों की फेवरेट सब्जी की बात करें तो वह आलू है. लोगों को आलू की विभिन्न डिशेज अलग-अलग तरह से खाना पसंद होता है. लेकिन आलू धरती पर उगाई जाने वाली पहली सब्जी नहीं है.

2

कहा जाता है कि धरती पर पहली बार मटर उगाई गई थी. इसकी शुरुआत एशिया से हुई थी. माना जाता है कि यह मानव द्वारा उगाई जाने वाली सबसे शुरुआती सब्जियों में से एक थी.

3

7000 साल पहले इसका प्रमाण मिलता है. मटर का वैज्ञानिक नाम पिसम सैटिवम है. इसकी खेती सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में की जाती है.

4

दावा किया जाता है कि मटर की खेती 10,000 साल पहले मध्य पूर्व में की गई थी और 4000 साल पहले पूरे यूरोप और पूर्व भारत में फैल गई थी. इसी दौरान चीन में भी इसकी उत्पत्ति हुई थी.

5

खास बात तो यह है कि 2000 ई.पू. में हड़प्प की संस्कृति में मटर की खेती की जानकारी मिलती है. विशेषज्ञों की मानें तो उस युग में जौ, गेहूं, मटर, बाजरा, सरसों, तिल और राई आदि की भी खेती की जाती रही है.

6

मटर के रूप में सब्जी लाजवाब है. यह एक दलहन फसल है और कई सब्जियों के साथ भी इसका मेल खाने में स्वाद लेकर आता है. सर्दी के मौसम में तो मटर खूब पसंद की जाती है. मटर के पराठे, आलू मटर, मटर की घुघनी आदि लोग चाव से खाते हैं.

7

गुणों के मामले में भी मटर का दाना बहुत भरपूर है. इसमें विटामिन ए, सी, डी और ई पाए जाते हैं, जो कि शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं. वहीं मटर में कुछ न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं, जो कि हड्डियां मजबूत करते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • पृथ्वी पर सबसे पहले उगाई गई थी कौन-सी सब्जी? आज भी 99 पर्सेंट लोगों की फेवरेट
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.