✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

किन देशों पर ट्रंप ने सबसे ज्यादा लगाया टैरिफ, किस नंबर पर आता है भारत?

निधि पाल   |  21 Jan 2026 06:22 PM (IST)
किन देशों पर ट्रंप ने सबसे ज्यादा लगाया टैरिफ, किस नंबर पर आता है भारत?

अमेरिका और यूरोप के रिश्तों में एक बार फिर खटास बढ़ती दिख रही है. वजह बना है ग्रीनलैंड, जिसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुलकर दबाव की राजनीति पर उतर आए हैं. टैरिफ की धमकी, जवाबी रणनीति और व्यापार युद्ध की आशंका ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. इसी बीच सवाल उठता है कि ट्रंप ने अब तक किन देशों पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया है और इस सख्त अमेरिकी सूची में भारत किस नंबर पर खड़ा है.

1

व्हाइट हाउस की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ने कुछ देशों पर बेहद ऊंचा टैरिफ लगाया है. इस सूची में सबसे ऊपर सीरिया है, जिस पर 41 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है.

2

इसके बाद लाओस और म्यांमार आते हैं, जिन पर 40-40 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है. स्विट्जरलैंड भी इस लिस्ट में शामिल है और उस पर 39 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है. इराक भी टॉप 10 देशों में है, जिस पर अमेरिका ने 35 प्रतिशत टैरिफ लगाया है.

3

भारत की बात करें तो ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. यह टैरिफ उन देशों की तुलना में कम है, जिन पर 40 प्रतिशत से ज्यादा शुल्क लगाया गया है, लेकिन फिर भी इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता.

4

भारत अमेरिका का एक बड़ा व्यापारिक साझेदार है, ऐसे में 25 प्रतिशत टैरिफ का असर कई सेक्टरों पर पड़ सकता है.

5

पाकिस्तान पर अमेरिका ने 19 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जो भारत से कम है, लेकिन क्षेत्रीय राजनीति और व्यापार संतुलन के लिहाज से यह आंकड़ा भी अहम माना जा रहा है.

6

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में रखा गया है. यह प्रस्ताव सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने पेश किया है. हालांकि अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप को इसके लिए अलग से अधिकार लेने की जरूरत नहीं है.

7

ट्रंप प्रशासन ने दक्षिण अफ्रीका और अल्जीरिया पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. बांग्लादेश पर 20 प्रतिशत, कंबोडिया पर 19 प्रतिशत, कोस्टा रिका पर 15 प्रतिशत और घाना पर भी 15 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • किन देशों पर ट्रंप ने सबसे ज्यादा लगाया टैरिफ, किस नंबर पर आता है भारत?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.