अगर ब्लैक होल के करीब चली जाए धरती तो क्या होगा, जानें क्या पड़ेगा पृथ्वी पर असर

Black Hole: ब्लैक होल ब्रह्मांड की सबसे रहस्यमयी और शक्तिशाली चीजों में से एक है. इनकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति इतनी ज्यादा होती है कि रोशनी भी इनसे बचकर नहीं निकल सकती. अगर कभी पृथ्वी किसी ब्लैक होल के खतरनाक रूप से करीब पहुंच गई तो इसके नतीजे काफी ज्यादा भयानक होंगे. आइए जानते हैं कि पृथ्वी पर कैसा पड़ेगा असर.
जैसे जैसे पृथ्वी किसी ब्लैक होल के करीब पहुंचती है उसके पास वाले और दूर वाले हिस्सों के बीच गुरुत्वाकर्षण खिंचाव का अंतर काफी ज्यादा बढ़ जाता है. इस ग्रह खिंचकर एक लंबी और पतली आकृति में बदल जाएगा. इस प्रक्रिया को स्पैगेटिफिकेशन कहते हैं. इसके बाद यह जबरदस्त बल पृथ्वी की पूरी बनावट को खत्म कर देगा.
किसी ब्लैक होल के करीब गुरुत्वाकर्षण इतना शक्तिशाली हो जाता है कि वह खुद समय पर भी असर डालता है. आइंस्टीन के सिद्धांत के मुताबिक बाहरी ब्रह्मांड की तुलना में पृथ्वी पर समय काफी धीमा हो जाएगा. दूर से देखने वालों को पृथ्वी पर हर चीज धीमी गति में चलती हुई दिखाई देगी.
ब्लैक होल तक पहुंचने से पहले ही पृथ्वी का संतुलन बिगड़ जाएगा. गुरुत्वाकर्षण में आए इस बदलाव से जबरदस्त भूकंप, हिंसक ज्वालामुखी विस्फोट और समुद्र में मीलों ऊंची लहरें उठने लगेंगी. इससे यह ग्रह एक अराजक और आपदाग्रस्त क्षेत्र में बदल जाएगा.
ब्लैक होल के चारों तरफ मौजूद काफी ज्यादा विकिरण और गर्मी पृथ्वी के वायुमंडल को पूरी तरह से खत्म कर देगी.
वायुमंडल के खत्म हो जाने और काफी ज्यादा खराब परिस्थितियां हावी हो जाने के बाद जीवन के सभी रूप पौधे, जानवर और इंसान पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे.
आखिरकार पृथ्वी इवेंट होराइजन यानी उस बिंदु को पार कर जाएगी जहां से वापस लौटना नामुमकिन होता है. एक बार अंदर पहुंचने के बाद कोई भी चीज ब्लैक होल के गुरूत्वाकर्षण से बचकर नहीं निकल सकती. यह ग्रह पूरी तरह से निगल लिया जाएगा और हमेशा के लिए कहीं अंधेरे में खो जाएगा.