इस गांव में चलता है महिलाओं का राज, पुरुषों की एंट्री है पूरी तरह बैन

दुनियाभर में भले ही महिलाओं और पुरुषों को बराबरी का अधिकार दिए जाने की बात की जाती रही हो, लेकिन कहीं-कहीं अभी भी महिलाएं बराबरी की लड़ाई लड़ रही हैं. पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं हर संभव बाहर निकलकर खुलकर सांस लेने की कोशिश करती हैं, हालांकि यह स्थिति सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कुछ और देशों में भी है. चलिए आज हम आपको दुनिया की एक उस जगह के बारे में बताते हैं जहां पर सिर्फ महिलाओं का राज चलता है. यहां पुरुषों की एंट्री बैन है.
उत्तरी केन्या के सैमबुरु काउंटी का एक गांव है उमोजा, जहां पर सिर्फ महिलाएं रहती हैं. यह गांव काफी हद तक आदिवासी बस्तियों के जैसा दिखता है.
इस गांव और अन्य गांव में सिर्फ एक फर्क है, इस गांव में पुरुष नहीं हैं. यहां सिर्फ महिलाओं का राज चलता है. इस गांव में पुरुषों की एंट्री बैन है.
उमोजा में ज्यादातर वो महिलाएं रहती हैं, जिन्होंने यौन हिंसा और दुर्व्यवहार का समाना किया है. इसके लिए परिवार वालों ने उनको छोड़ दिया था.
इस गांव में वे महिलाएं भी रहती हैं, जो कि बाल विवाह या फिर महिलाओं के खतने से बचकर भागी होती हैं. इस गांव में करीब 50 परिवार रहते हैं.
हालांकि गांव में परिवार के लोगों की संख्या घटती-बढ़ती रहती है. यह गांव अपने निवासियों को महिलाओं के अधिकार और लिंग आधारित हिंसा के बारे में बताता है.
इस गांव में किसी भी महिला के पुरुष बच्चे को सिर्फ 18 साल की उम्र तक गांव में रहने की इजाजत है. इसके बाद उसे कहीं और जाकर रहना होता है. उमोजा में रहने वाली महिलाएं संबुरू संस्कृति की हैं.
यह एक पितृसत्तात्मक समाज है, जहां बहुविवाह की प्रथा प्रचलित है. यहां पर सबसे ज्यादा फीमेल म्यूटिलेशन किया जाता है. हर उम्र की महिलाएं यहां पर आकर रह सकती हैं.