✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Weirdest Jobs In World: कहीं सोने के मिलते हैं पैसे तो कहीं चिड़िया भगाने की मोटी सैलरी, ये नौकरी मिल जाए तो मजे ही मजे

एबीपी लाइव   |  26 Mar 2025 04:28 PM (IST)
Weirdest Jobs In World: कहीं सोने के मिलते हैं पैसे तो कहीं चिड़िया भगाने की मोटी सैलरी, ये नौकरी मिल जाए तो मजे ही मजे

Weirdest Jobs In World: भारतीय सबसे ज्यादा जिस चीज के लिए परेशान रहते हैं, वह है नौकरी. भारत में आज भी अगर बेरोजगारों की संख्या पता चल जाए तो शायद आप यकीन नहीं कर पाएंगे. नौकरी करने वाले इसलिए परेशान हैं कि कहीं उनकी जॉब चली न जाए और नौकरी न मिल पाने वाले अलग परेशान हैं. इसी बीच आज हम आपको कुछ ऐसी नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि बहुत अजीब हैं, लेकिन इसके लिए सैलरी बढ़िया है.

1

कोविड के बाद दुनिया में जॉब की बहुत कमी है. लेकिन यूके की मिस्टर चिप्स चिप्पी कंपनी ने एक अजीबो-गरीब जॉब निकाली थी. इसमें जॉब करने वाले शख्स को चिड़िया भगाने के लिए एक दिन के 20 हजार रुपये दिए जाते हैं. अगर आप चिड़िया भगाने में कामयाब रहे तो शाम को अकाउंट्स विभाग से 20 हजार लेकर जा सकते हैं.

2

आपको सुनकर बहुत हैरानी होगी कि आप सोकर भी पैसे कमा सकते हैं. फिनलैंड के होटल में एक फुल टाइम प्रोफेशनल स्लीपर काम करता है. वह हर रात अलग-अलग कमरों में सोता है और बिस्तरों के कंफर्ट का रिव्यू करता है.

3

दुनिया की नौकरियों में कार वॉचर की नौकरी भी शामिल है. अपनी कार दिखवाने के लिए लोग अच्छे खासे रुपये देने के लिए तैयार रहते हैं और इसके लिए लोगों को हायर करते हैं.

4

जापान की मेट्रो में इतने असंख्य लोग यात्रा करते हैं कि वहां के दरवाजे आसानी से बंद नहीं होते हैं. इसी काम के लिए वहां पर पैसेंजर पुशर हायर किए जाते हैं.

5

चीन में जू में छोटे-बड़े और क्यूट से दिखने वाले पांडा को खिलाने-पिलाने से लेकर सुलाने तक के लिए पैसे दिए जाते हैं. आपको इनका ख्याल बच्चों की तरह रखना पड़ता है.

6

आपने अगर हिंदी फिल्म रुदाली देखी होगी तो उसमें डिंपल कपाड़िया ने जो रोल निभाया है, उस रुदाली कहा जाता है. लेकिन आपको यकीन नहीं होगा कि दक्षिण पूर्व एशिया में भी एक परंपरा है. यहां भी अंतिम संस्कार में प्रोफेशनल रोने वाले बुलाए जाते हैं.

7

इतना ही नहीं कई जगह पर दूसरों के लिए लाइन में खड़े होने के भी पैसे मिलते हैं. लंदन में एक प्रोफेशनल क्यूयर दिन में 16,000 रुपये कमाता है, वो भी दूसरों के लिए लाइन में लगकर.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • Weirdest Jobs In World: कहीं सोने के मिलते हैं पैसे तो कहीं चिड़िया भगाने की मोटी सैलरी, ये नौकरी मिल जाए तो मजे ही मजे
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.