Country Without Internet: इस देश में अभी तक नहीं है इंटरनेट, फिर कैसे रखता है दूसरे देशों से संपर्क?

Country Without Internet: ऐसी दुनिया में जहां पर वीडियो कॉल, इंस्टेंट मैसेज और हाई स्पीड इंटरनेट काफी आम बात है. वहीं एक ऐसा देश भी है जहां पर अभी भी इंटरनेट नहीं पहुंचा है. आइए जानते हैं कौन सा है वह देश और आखिर क्या है इसके पीछे की वजह.
इरिट्रिया दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां आम जनता के लिए 3G, 4G या 5G जैसी मोबाइल डेटा सेवा पूरी तरह से मौजूद नहीं है. मोबाइल फोन सिर्फ बेसिक वॉइस कॉल या फिर एसएमएस तक ही सीमित है.
इंटरनेट एक्सेस ज्यादातर कुछ सरकारी मंजूरी वाले इंटरनेट कैफे तक ही सीमित है. यह कैफे ज्यादातर यहां की राजधानी में ही है. इन कैफे में भी स्पीड काफी धीमी है. इतना ही नहीं बल्कि यहां इंटरनेट इस्तेमाल करने में हर घंटे लगभग ₹100 का खर्च आ सकता है.
इरिट्रिया सरकार टेलीकम्युनिकेशन पर पूरा कंट्रोल रखती है. यूजर्स को इंटरनेट कैफे में अपनी आधिकारिक पहचान दिखानी होती है और साथ ही ऑनलाइन एक्टिविटी पर कड़ी नजर रखी जाती है.
इंटरनेट आधारित कॉलिंग के बिना इंटरनेशनल टेलीफोन कॉल ही इस देश के लोगों के लिए विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क बनाए रखने का एक मुख्य तरीका है. ये कॉल महंगे और अक्सर भरोसेमंद नहीं होते लेकिन इसके बावजूद भी यह बाहरी दुनिया से कम्युनिकेशन का सबसे सीधा तरीका है.
वैसे तो स्थानीय मीडिया पूरी तरह से सरकार के कंट्रोल में है लेकिन इसके बावजूद भी कई घर इंटरनेशनल न्यूज देखने के लिए सेटेलाइट टेलीविजन पर निर्भर है.
इथोपिया, सूडान और यूरोप जैसे देशों में इरिट्रिया के काफी सारे प्रवासी रहते हैं. खबरें, अपडेट और यहां तक की छुट्टियां भी अक्सर लौटने वाले प्रवासी अपने साथ लाते हैं.