यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च की जाती हैं ये चीजें

यूट्यूब पर सर्च की जाने वाली चीजों में सबसे पहले म्यूजिक वीडियोज का नाम आता है. लोग इस ऐप पर सबसे ज्यादा नए और पुराने गाने सर्च करते हैं.
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गेमिंग के वीडियोज आते हैं. इसमें लोग गेमप्ले, ट्यूटोरियल और ई-स्पोर्ट्स इवेंट देखना पसंद करते हैं.
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर DIY आता है. जिसमें लोग मरम्मत से लेकर शिल्प और कला तक के वीडियोज देखना पसंद करते हैं.
लिस्ट में चौथे नंबर पर कॉमेडी वीडियोज का नाम आता है. लोग स्टैंडअप कॉमेडी और कॉमेडी स्केच देखना काफी पसंद करते हैं.
इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर व्लाग वीडियोज आते हैं, जिसमें लोग डेली लाइफ और लोगों की जिंदगी से जुड़े वीडियोज काफी देखते हैं.
इसके अलावा लोग फिल्में और वेब सीरीज, हिस्ट्री से जुड़े वीडियोज, बच्चों से जुड़े कंटेंट और फैशन और ट्रेंड से जुड़े वीडियोज देखना भी काफी पसंद करते हैं.