दुनिया के ये देश हैं पक्के दोस्त, परमाणु युद्ध हो जाए या आए कोई आपदा नहीं छोड़ते साथ

दोस्ती शब्द सुनने में जितना अच्छा लगता है, यह शब्द उतना ही खूबसूरत होता है. जिंदगी के रास्तों पर हमें कई दोस्त मिलते हैं, कुछ मिलते हैं तो कुछ बिछड़ जाते हैं. दोस्ती करते भी बहुत से लोग हैं, लेकिन इसे निभा पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. आज हम यहां पर आपको दोस्ती के बारे में बताने जा रहे हैं, लेकिन यह दोस्ती कोई दो लोगों के बीच की नहीं है, बल्कि दो अलग अलग देशों के बीच है.
दुनिया में कुछ देश आपस में इतने अच्छे दोस्त हैं कि अगर वहां कोई परमाणु युद्ध हो जाए या फिर कोई भी प्राकृतिक आपदा आ जाए, ये दोस्त एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते हैं. चलिए उन देशों के बारे में जानें.
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम यूनाइटेड किंगडम का है. इन दोनों देशों के बीच में मजबूत सैन्य और आर्थिक संबंध हैं. अमेरिका ने ब्रिटेन को अपनी परमाणु क्षमता बनाए रखने में मदद की है और दोनों देशों ने कई युद्धों में एक-दूसरे का साथ दिया है.
रूस और भारत के बीच भी गहरी दोस्ती कई मौकों पर देखने को मिलती है. रूस भारत का प्रमुख सैन्य आपूर्तिकर्ता रहा है. दोनों देशों के बीच में मजबूत आर्थिक और राजनीतिक संबंध हैं. भारत ने रूस से कई सारे रक्षा उपकरण खरीदे हैं.
भारत और यूएई यानि संयुक्त अरब अमीरात के बीच भी मजबूत आर्थिक और राजनीतिक संबंध हैं. यूएई भारत में एक प्रमुख इन्वेस्टर है. दोनों देशों क बीच में व्यापार भी बहुत होता है.
रूस और चीन दोनों देशों के बीच में मजबूत आर्थिक और राजनीतिक संबंध हैं. दोनों एक दूसरे के व्यापार में हिस्सेदार हैं और कई मुद्दों पर एक दूसरे का समर्थन करते हैं.
यूरोप के दो देश हंगरी और पोलैंड के बीच में भी गहरी दोस्ती है. दोनों आपस में भाई-भाई की तरह हैं. ये दोनों साथ मिलकर लड़ते हैं और मस्ती भी करते हैं. उनके बीच इतनी पक्की दोस्ती है कि वे 23 मार्च को अपना फ्रेंडशिप डे मनाते हैं.