वो नदी जिसे चीन मानता था अपना बड़ा दुख, ये है वजह

दुनिया की सबसे बड़ी नदी नॉर्थ ईस्ट में अफ्रीका में बहने वाली नील नदी है. वहीं दुनियाभर में लाखों नदियां बहती हैं जो करोड़ों लोगों को पानी उपलब्ध करवाती हैं.
मानव जीवन के लिए नदियां बहुत जरुरी हैं. भारत में लगभग 200 नदियां बहती हैं जो आस्था की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण हैं.
भारत में हर नदी को मां का दर्जा दिया जाता है जो जीवनदायिनी भी कही जाती हैं, लेकिन क्या आप एक ऐसे देश के बारे में जानते हैं जहां नदी ही लोगों के लिए दुख का कारण बन गई.
दरअसल हम चाइना की बात कर रहे हैं. इस देश में बहने वाली एक नदी को चीन का शोक कहा जाता है.
दरअसल हम न्हागहे या न्हांगहा नदी की बात कर रहे हैं, जिसे पीली नदी के नाम से जाना जाता है.
ये नदी चीन की दूसरी सबसे बड़ी नदी है, जिसमें प्राचीन काल से ही बाढ़ आती रहती है, जो भयंकर तबाही मचाती है. यही वजह है कि इस नदी का नाम ही ये पड़ गया.