✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Chicken Heart Attack: क्या डीजे की आवाज से जानवरों को आ सकता है हार्ट अटैक, जानें कैसे हुई 140 मुर्गियों की मौत?

स्पर्श गोयल   |  01 May 2026 11:24 AM (IST)
Chicken Heart Attack: क्या डीजे की आवाज से जानवरों को आ सकता है हार्ट अटैक, जानें कैसे हुई 140 मुर्गियों की मौत?

Chicken Heart Attack: सुल्तानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शादी की बारात के दौरान तेज डीजे म्यूजिक की वजह से पास के एक पोल्ट्री फार्म में कथित तौर पर 140 मुर्गियों की मौत हो गई. तेज शोर और कंपन से पक्षियों में घबराहट फैल गई. आइए जानते हैं कि क्या डीजे की आवाज से जानवरों को हार्ट अटैक आ सकता है.

1

जैसे ही बारात पोल्ट्री फार्म के पास से गुजरी तेज डीजे म्यूजिक से जबरदस्त शोर और जमीन में कंपन पैदा हुई. मुर्गियां इस अचानक हुई गड़बड़ी को समझ नहीं पाईं और घबराकर इधर-उधर भागने लगीं. इससे बाड़े के अंदर अफरा तफरी मच गई.

2

इंसानों के उलट जानवरों में आवाज के प्रति काफी ज्यादा संवेदनशीलता होती है. खासकर पक्षियों में. अचानक तेज शोर के संपर्क में आने से उनका नर्वस सिस्टम काफी बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है.

3

तेज आवाज एक जैविक तनाव प्रतिक्रिया को सक्रिय कर देती है. इसे लड़ो या फिर भागो के नाम से जाना जाता है. इससे तनाव वाले हार्मोन का स्तर अचानक बढ़ जाता है. इससे शरीर पर काफी ज्यादा जोर पड़ता है.

4

काफी ज्यादा तनाव की वजह से दिल की धड़कन और रक्तचाप में तेजी से बढ़ोतरी होती है. कमजोर या फिर तेजी से बढ़ने वाली ठंड पोल्ट्री नस्लों में इसके परिणाम सीधे कार्डियक अरेस्ट हो सकते हैं. खासकर तब जब वे 100 से 120 डेसीबल से ज्यादा आवाज के संपर्क में आती हैं.

5

घबराहट की स्थिति में पक्षी अक्सर एक दूसरे से या दीवारों से टकरा जाते हैं. इस वजह से उन्हें चोट, सदमा और तनाव एक साथ मिलता है. इसके बाद मौत की संभावना और भी बढ़ सकती है.

6

आमतौर पर डीजे सिस्टम की आवाज 120 डेसीबल से भी ज्यादा होती है. यह सुरक्षित सीमा से काफी ज्यादा है. इतने ऊंचे स्तर पर थोड़ी देर के लिए भी आवाज के संपर्क में आने से जानवरों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • Chicken Heart Attack: क्या डीजे की आवाज से जानवरों को आ सकता है हार्ट अटैक, जानें कैसे हुई 140 मुर्गियों की मौत?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.