मकड़ी, मच्छर, मक्खी, चींटी... अगर ये छोटे जीव इंसानों जितने बड़े होते तो ऐसे दिखते

आजकल तकनीक इतनी उच्च स्तर की हो गई है कि आप जो सोचें उस तरह की तस्वीर आपके सामने बना कर दे देती है. आज हमने AI से घर में पाए जाने वाले कुछ जीवों की बड़ी तस्वीरें बनवाई हैं. इन्हें देखकर आप हैरान हो जाएंगे.
इस तस्वीर में आप एक बेहद विशाल मच्छर को देख सकते हैं. ये मच्छर एक सोते हुए इंसान के ऊपर मंडरा रहा है. सोचिए अगर असलियत में मच्छर इतने बड़े होते तो ये इंसानों का खून नहीं पीते, बल्कि उन्हें उठा ही ले जाते.
इस तस्वीर में आप एक बड़ी मकड़ी को देख सकते हैं. ये मकड़ी इतनी बड़ी है कि अगर आपके दीवार पर कहीं चिपक जाए तो आप घर छोड़ कर भाग जाएंगे. हालांकि, ये असली नहीं है बल्कि एआई से बनाई गई मकड़ी है.
ये एक चींटी है. आपने अपने जीवन में सामान्य चींटी देखी होगी, लेकिन एआई ने इतनी बड़ी चींटी बना दी है कि ये किसी बड़े जीव का भी शिकार कर सकती है. अगर इतनी बड़ी चींटी आपके घर में घूमती तो आप डर के मारे परेशान हो जाते.
जब हमने एआई से एक बड़े साइज का कॉक्रोच बानने को कहा तो उसने ऐसी तस्वीर बनाई है. सोचिए अगर ऐसा कॉक्रोच आपके किचन में घूमता तो क्या आप वहां खड़े होकर खाना बना पाते.
ये एक मधुमक्खी है. असलियत में इसका आकार बेहद छोटा होता है. लेकिन एआई ने इतनी बड़ी मधुमक्खी बना दी है कि अगर असलियत में ये आपके आसपास घूमने लगे तो आपको इलाका छोड़ कर भागना होगा.