✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Personal Dentist Of Crocodile: मगरमच्छ का डेंटिस्ट कहा जाता है ये पक्षी, मुंह में घुसकर चुगता है खाना

एबीपी लाइव   |  05 Mar 2025 07:35 PM (IST)
Personal Dentist Of Crocodile: मगरमच्छ का डेंटिस्ट कहा जाता है ये पक्षी, मुंह में घुसकर चुगता है खाना

Personal Dentist Of Crocodile: हमारे दांतों में अगर कोई भी समस्या होती है तो हमको सबसे पहले डेंटिस्ट की याद आती है. दांतों में कैविटी हो, दर्द हो या फिर नए दांत लगवाने हों या अन्य कोई समस्या. हम सीधे डेंटिस्ट की ओर भागते हैं. डेंटिस्ट इसके विशेषज्ञ होते हैं और वो हमारी तकलीफ को झट से दूर कर देते हैं. लेकिन सोचिए कि अगर जानवरों के दांतों में कोई समस्या हो तो वो कहां जाएंगे. क्या उनके लिए भी कोई पर्सनल डेंटिस्ट होता है. इसका जवाब है हां. दरअसल बाकी जानवर का तो नहीं पता, लेकिन मगरमच्छ का पर्सनल डेंटिस्ट जरूर होता है. लेकिन रुकिए, ये डेंटिस्ट कोई इंसान नहीं बल्कि एक पक्षी है. चलिए इसके बारे में आपको विस्तार से बताएं.

1

मगरमच्छ बहुत खतरनाक जानवर होते हैं और बहुत ही कम जानवर उसके आसपास जाने की हिम्मत दिखा पाते हैं. अगर एक बार वो किसी को अपने जबड़े में दबा ले तो उसकी मौत पक्की है. जानवर तो छोड़िए, शेर भी इसके करीब जाने से बचता है.

2

दुनिया में एक ऐसा निडर पक्षी है, जो कि मगरमच्छ के डेंटिस्ट के नाम से जाना जाता है. इस बर्ड का नाम है प्लोवर. प्लोवर पक्षी मगरमच्छ के दांतों की सफाई करने का काम करते हैं.

3

प्लोवर बर्ड्स बिना किसी डर के मगरमच्छ के मुंह में घुस जाते हैं और दांतों की सफाई का काम करते हैं. ये पक्षी मगरमच्छ के दांतों के बीच फंसा मांस निकालाकर खाने का काम करते हैं.

4

मगरमच्छ जब किसी जीव को मारकर खाता है तो उसके मांस के टुकड़े उसके मुंह के अंदर फंसे रह जाते हैं. इनको निकालना मगरमच्छ के लिए असंभव होता है. ऐसे में प्लोवर पक्षी इसी को अपना आहार बनाते हैं.

5

ये पक्षी बड़े आराम से मगरमच्छ के मुंह में चला जाता है और खाना खाकर वापस आ जाता है. मगरमच्छ भी उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है, बल्कि अच्छे से दांतों की सफाई करवाता है.

6

मगरमच्छ और प्लोवर एक दूसरे पर निर्भर होते हैं. एक तरफ जहां मगरमच्छ के दांतों की सफाई हो जाती है, तो वहीं दूसरी ओर प्लोवर को भी अपना खाना मिल जाता है.

7

खास बात ये है कि ये प्रक्रिया सालों से चली आ रही है, जहां एक निडर पक्षी शिकारी के मुंह से अपना निवाला चुगता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • Personal Dentist Of Crocodile: मगरमच्छ का डेंटिस्ट कहा जाता है ये पक्षी, मुंह में घुसकर चुगता है खाना
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.