इस गांव में कई-कई महीनों तक सोते रहते हैं लोग, जानकर नहीं होगा यकीन

दुनिया का हर देश अपनी अलग परंपरा और वातावरण के लिए जाना जाता है. दुनिया में हर जगह अपने अंदर एक अलग पहचान समेटे हुए है, लेकिन क्या आप दुनिया के एक ऐसे गांव के बारे में जानते हैं जहां लोग महीनों तक सोते हैं?
नहीं-नहीं, हम कोई मजाक नहीं कर रहे. बल्कि ये सच है. आज हम जिस जगह और वहां के बारे में बताने जा रहे हैं ये सुनकर ही आप कहेंगे कि क्या ऐसा भी होता है?
दरअसल हम कजाकिस्तान के कलाची गांव की बात कर रहे हैं. यहां लोग अचानक से सो जाते हैं और महीनों तक के लिए सोते रहते हैं.
आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां के लोगों को जब नींद आती है तो ये लोग बैठे-बैठे, बात करते-करते या फिर चलते-चलते भी सो जाते हैं. कई बार तो ऐसा होता है कि उनकी नींद महीनों तक नहीं टूटती.
ये मामला पहली बार साल 2010 में सामने आया था. जब एक स्कूल के बच्चे अचानक फर्श पर गिर गए. बाद में पता चला कि वो सारे बच्चे सो गए हैं. इसके बाद धीरे-धीरे ये बीमारी पूरे गांव में फैल गई.
यहां के लोगों का कहना है कि उन्हें नींद आने का बिल्कुल पता ही नहीं चलता. यहां तक कि उन्हें नहाते हुए या फिर खाते-पीते समय भी नींद आ जाती है. दरअसल इन लोगों को एक रहस्यमयी बीमारी स्लीपी हॉलो है. जिसका कोई ईलाज नहीं है.