फिंगरप्रिंट ही नहीं इंसानों का यह अंग भी कभी एक जैसा नहीं होता, जान लीजिए इसका नाम

फिंगरप्रिंट ही नहीं इंसानों का यह अंग भी कभी एक जैसा नहीं होता, जान लीजिए इसका नाम
दुनिया में 9 बिलियन लोग रहते हैं, लेकिन हर इंसान का फिंगरप्रिंट अलग-अलग होता है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में एक और अंग ऐसा ही जो एक जैसा नहीं होता.
इंसान के शरीर की बनावट लगभग एक ही तरह की होती है, जिसमें से कई अंग एक जैसे ही होते हैं, ऐसे में आज हम आपको इंसानी शरीर की एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिल्कुल भी एक जैसी नहीं होती.
दरअसल हम इंसान के शरीर में पाए जाने वाले दांतों की बात कर रहे हैं. जैसे हमारे फिंगरप्रिंट एक तरह के नहीं होते वैसे ही हमारे दांत भी एक ही जैसे नहीं होते.
बता दें हमारे शरीर में 32 दांत पाए जाते हैं, जिनका काम अलग-अलग होता है.
हमारे शरीर में पाए जाने वाले दांत चार तरह के होते हैं, जिन्हें चार भागों में विभाजित किया जाता है, कृंतक, रदनक, प्रीमोलर और मोलर.