घर पर नहीं है RO, फिर भी इन तरीकों को अपना कर पी सकते हैं शुद्ध पानी
एबीपी लाइव | 20 Oct 2023 10:01 PM (IST)

बिना आरओ के ऐसे तैयार करें शुद्ध पानी
1
पानी को उबालकर कीटाणुरहित करने का तरीका सबसे आम है. अपने बड़े बुजुर्गों से भी हम सुनते आ रहे हैं कि पानी को उबालकर पीना अच्छा होता है.
2
पानी को साफ करने के लिए आप क्लोरीन इस्तेमाल भी कर सकते हैं. पानी साफ करने में लिए बाजार में क्लोरीन की गोलियां आती हैं. उन्हें पानी मैं डालकर उसे साफ किया जा सकता है. ध्यान रखें कि गोलियां डालने के बाद उस पानी को आधा घंटे तक इस्तेमाल नहीं करना है.
3
ब्लीच से पानी साफ करने के लिए ब्लीच में सोडियम हाइपोक्लोराइड भी होना चाहिए. ध्यान रहे इस ब्लीच में खुशबू, रंग या कोई अन्य चीज मिली हुई न हो. पानी को गर्म करने के बाद इस तरीके का इस्तेमाल करें. एक लीटर पानी में ब्लीच की 2 से 3 बूंदे काफी रहती हैं.