✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

National Red Rose Day: वैलेंटाइन वीक के रोज डे और नेशनल रेड रोज डे में क्या अंतर, क्या है दोनों को मनाने की वजह?

एबीपी लाइव   |  11 Jun 2026 10:17 AM (IST)
National Red Rose Day: वैलेंटाइन वीक के रोज डे और नेशनल रेड रोज डे में क्या अंतर, क्या है दोनों को मनाने की वजह?

National Red Rose Day: यह तो सभी लोग जानते हैं कि गुलाब को प्यार की निशानी माना जाता है. वहीं हर साल 12 जून को नेशनल रेड रोज डे मनाया जाता है. इस बार भी यह दिन 12 जून यानी शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा. नेशनल रेड रोज डे सिर्फ प्रेम का इजहार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि लाल गुलाब के इतिहास, सांस्कृतिक महत्व और उसके खूबसूरती को सेलिब्रेट करने के लिए होता है. खास बात यह है कि जून महीने में लाल गुलाब पूरी तरह खिलते हैं, इसलिए इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि 12 जून को नेशनल रेड रोज डे क्यों मनाया जाता है और नेशनल रेड रोज डे और वैलेंटाइन वीक के रोज डे में क्या अंतर है.

1

दरअसल हर साल 12 जून को खासतौर पर अमेरिका में नेशनल रेड रोज डे मनाया जाता है. माना जाता है कि इसकी शुरुआत 2000 के दशक में हुई थी. इस दिन का उद्देश्य सिर्फ प्यार का इजहार करना नहीं, बल्कि लाल गुलाब के इतिहास, सांस्कृतिक महत्व, खूबसूरती और खुशबू का सम्मान करना है. यही वजह है कि इस दिन लोग रोज गिफ्ट करते हैं, गुलाब के पौधे लगाते हैं और रोज गार्डन घूमने जाते हैं.

Continues below advertisement
2

वहीं दूसरी तरफ वेलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है. इस दिन लोग अलग-अलग रंग के गुलाब देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं. लाल गुलाब प्यार, पीला गुलाब दोस्ती और सफेद गुलाब शांति का प्रतीक माना जाता है.

Continues below advertisement
3

इस दिन का मुख्य उद्देश्य किसी खास व्यक्ति के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करने का होता है. वहीं वेलेंटाइन वीक वाले रोज डे पर अपने दोस्तों, प्यार, परिवार वालों या दूसरे लोगों को गुलाब दिया जाता है.

4

वहीं नेशनल रेड रोज डे और वैलेंटाइन वीक वाले रोज डे में मुख्य अंतर यह है कि नेशनल रेड रोज डे को मुख्य तौर पर अमेरिका में सेलिब्रेट किया जाता है, जबकि वेलेंटाइन वीक वाले रोज डे को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है.

5

वहीं नेशनल रोज डे गुलाब के इतिहास और महत्व पर फोकस करता है, जबकि वेलेंटाइन वीक वाला रोज डे प्यार और भावनाओं के साथ पर फोकस करता है.

6

नेशनल रेड रोज डे सिर्फ लाल गुलाब को समर्पित है, जबकि वेलेंटाइन वीक वाला रोज डे सभी रंगों के गुलाब का एक समान महत्व माना जाता है.

7

वहीं 12 जून को खासकर अमेरिका में नेशनल रेड रोज डे पर लोग एक दूसरे को रोज गिफ्ट करते हैं. बगीचे में पौधे लगाते हैं, रोज गार्डन घूमने जाते हैं और रोज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं. जबकि वेलेंटाइन वीक वाले रोज डे पर लोग अपने पसंदीदा इंसान को गुलाब देते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • National Red Rose Day: वैलेंटाइन वीक के रोज डे और नेशनल रेड रोज डे में क्या अंतर, क्या है दोनों को मनाने की वजह?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.