दुनिया में यहां होती है सबसे ज्यादा बारिश, यहां लोग ऐसे सुखाते है अपने कपड़े

सबसे ज्यादा बारिश कहां होती है
जी हां, दुनिया में एक ऐसी जगह भी हैं, जहां सबसे ज्यादा बारिश होती है. इसे दुनिया की सबसे गीली जगह भी कहा जाता है. हम मेघालय के मावसिनराम की बात कर रहे हैं. मेघालय के मावसिनराम का नाम दुनिया में सबसे ज्यादा गीले स्थान के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज है.
मेघालय के मावसिनराम में लगभग 11,802 मिलीमीटर सालाना बारिश होती है. हो सकता है कि आपने इससे पहले सबसे ज्यादा बारिश होने वाली जगह के तौर पर चेरापूंजी का नाम सुना हो. हालांकि, अब चेरापूंजी की जगह मावसिनराम ले चुका है, जो चेरापूंजी से लगभग 15 किलोमीटर दूर है.
चेरापूंजी की सोहरा के नाम से भी जाना जाता है. यहां के स्थानीय लोग इसे इसी नाम से पुकारते हैं. मौसम विभाग के 1974 से लेकर 2022 तक के रिकॉर्ड के अनुसार, अब चेरापूंजी में मावसिनराम की तुलना में सालाना लगभग 500 मिलीमीटर कम बारिश होने लगी है. इस वजह से चेरापूंजी सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गया है.
हालांकि, इतिहास के पन्ने कुछ अलग जानकारी भी प्रस्तुत करते हैं. साल 2014 के सातवें माह में चेरापूंजी में 26,470 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जो मावसिनराम से ज्यादा है. हालांकि, पूरे साल का औसत निकालने पर मावसिनराम ही दुनिया की सबसे अधिक बारिश वाली जगह मानी जाती है.
मावसिनराम में इतनी बारिश होती है कि यहां किसान खेती नहीं कर पाते हैं. अगर आप इस एरिया में बाहर चले जाएं तो पक्का भीगकर ही वापस आयेंगे, चाहे आपने छाता ले रखा हो या फिर रैन कोट पहना हुआ हो. इस एरिया में खेती नहीं होती है, इस वजह से यहां खान-पान आसपास के इलाकों से आता है. यहां लोग घरों के अंदर ही, या ड्रायर से कपड़े सुखाते हैं.