✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

LPG Cylinder Shortage: खाना बनाने के लिए सिलेंडर में LPG ही क्यों करते हैं इस्तेमाल, दूसरी कोई गैस क्यों नहीं करते यूज?

स्पर्श गोयल   |  12 Mar 2026 11:53 AM (IST)
LPG Cylinder Shortage: खाना बनाने के लिए सिलेंडर में LPG ही क्यों करते हैं इस्तेमाल, दूसरी कोई गैस क्यों नहीं करते यूज?

LPG Cylinder Shortage: मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव ने ग्लोबल फ्यूल सप्लाई चेन पर असर डालना शुरू कर दिया है. भारत में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर चिंताओं पर काफी चर्चा हो रही है. इस स्थिति ने एक बार फिर से लोगों के बीच एक दिलचस्प सवाल खड़ा कर दिया है कि खाना पकाने के लिए दूसरी गैसों के बजाय ज्यादातर एलपीजी सिलेंडर का ही इस्तेमाल क्यों होता है? आइए जानते हैं क्या है इस सवाल का जवाब.

1

एलपीजी के इतना ज्यादा इस्तेमाल होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि इसे कम प्रेशर में आसानी से लिक्विड रूप में बदला जा सकता है. इससे बड़ी मात्रा में गैस को कॉम्पैक्ट स्टील सिलेंडर के अंदर स्टोर किया जा सकता है. यह इतने हल्के होते हैं कि उन्हें ट्रैकों से ले जाया जा सकता है और घरों में आसानी से हैंडल किया जा सकता है.

Continues below advertisement
2

एलपीजी को लगभग 5-10 बार के प्रेशर पर लिक्विड किया जा सकता है. यानी इसे स्टोर करने के लिए काफी मजबूत कंटेनर की जरूरत नहीं होती. एक छोटा स्टील सिलेंडर लिक्विड के रूप में काफी मात्रा में फ्यूल को सुरक्षित रूप से रख सकता है. यह एलपीजी को घरेलू इस्तेमाल के लिए आइडियल बनाता है.

Continues below advertisement
3

कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस जैसी गैस आसानी से लिक्विड नहीं होती. इसी के साथ उन्हें लगभग 200 से 250 बार के काफी ज्यादा प्रेशर पर स्टोर करना पड़ता है. ऐसे प्रेशर को झेलने वाले सिलेंडर काफी मोटे और भारी होने चाहिए. यही वजह है कि वे सिलेंडर घरों या फिर किचन में इस्तेमाल के लिए प्रैक्टिकल नहीं होते.

4

एलपीजी का एक और बड़ा फायदा इसकी ज्यादा कैलोरीफिक वैल्यू है. इसका मतलब है कि जलने पर यह काफी ज्यादा गर्मी पैदा करती है. एलपीजी, मीथेन या फिर सीएनजी जैसी गैसों के मुकाबले लगभग ढाई गुना ज्यादा गर्मी पैदा करती है. इससे खाना कम फ्यूल में तेजी से पकता है.

5

सेफ्टी भी एक बड़ा फैक्टर है. एलपीजी हवा से भरी होती है. इस वजह से अगर कोई लीक होता है तो वह जमीन के पास बैठ जाती है और अक्सर इसका जल्दी से पता चल जाता है. इसकी तुलना में सीएनजी जैसी गैस हवा से हल्की होती है और तेजी से फैलती हैं. इससे बंद जगहों में लीक का पता लगाना काफी मुश्किल होता है.

6

हालांकि हाइड्रोजन जैसी गैस अच्छे से जलती हैं. लेकिन वे काफी ज्यादा एक्सप्लोसिव होती हैं और घरेलू माहौल में उन्हें सुरक्षित रूप से स्टोर करना काफी मुश्किल होता है. हाइड्रोजन हवा में ऑक्सीजन के साथ तेजी से रिएक्ट कर सकता है और आसानी से जल सकता है. इन्हीं सभी चुनौतियों की वजह से एलपीजी रोजाना खाना पकाने के फ्यूल के लिए सबसे प्रैक्टिकल ऑप्शन बना हुआ है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • LPG Cylinder Shortage: खाना बनाने के लिए सिलेंडर में LPG ही क्यों करते हैं इस्तेमाल, दूसरी कोई गैस क्यों नहीं करते यूज?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.